देश

EY Employee Death Case: वीडियो में Ernst & Young कंपनी की पोल खोलते नजर आए अशनीर ग्रोवर, जानें क्या कहा

अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young/EY) की एक युवा कर्मचारी की कथित तौर पर ‘काम के अत्यधिक दबाव’ (Work Pressure) के कारण हुई मौत को लेकर देश में चर्चाओं का बयान गर्म है. इस घटना ने कंपनियों के टॉक्सिक एनवायरमेंट, वर्क कल्चर और कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है.

चर्चाओं और बहस के बीच भारतपे के पूर्व एमडी और शार्क टैंक इंडिया के जज रहे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का 2 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अर्न्स्ट एंड यंग में अपने पहले दिन के बारे में बात करते दिख रहे हैं.

अशनीर ग्रोवर ने क्या कहा

वीडियो में वे कहते हैं, ‘ग्रोफर्स के बाद मैं अर्न्स्ट एंड यंग को मैंने जॉइन किया. मेरे को ऐसे आइडिया नहीं था कि नेक्स्ट क्या करना है. अर्न्स्ट एंड यंग वालों ने बोला आपको 1 करोड़ रुपये देंगे, आपको पार्टनर बना देंगे, मैंने कहा ठीक है. 1 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, हम भी पार्टनर बनकर देखते हैं. मैं उनके दफ्तर में घुसा हूं, एक राउंड मारा है और मैंने एक्टिंग करी है कि मेरी छाती में दर्द हो रहा है, मेरे को जाने दो.’

वे आगे कहते हैं, ‘भाई साहब, इतने मरे हुए लोग… मतलब क्रिया-कर्म करना रह गया था, सब लाशें पड़ी थीं. जहां पर लड़ाई हो रही है न, वो बेस्ट ऑफिस है. जहां पर कोई बोल रहा हो कि बड़ा टॉक्सिक कल्चर है, बहुत सही ऑफिस है. मतलब भाई काम तो वहीं पर हो रहा है. बाकी नॉन टॉक्सिक तो बहुत सारे मिल जाएंगे.’

क्या है मामला

मालूम हो कि महाराष्ट्र के पुणे में अर्न्स्ट एंड यंग के लिए काम करने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की बीते 20 जुलाई को शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. उन्हें बेचैनी और थकावट की शिकायत के बाद वहां भर्ती कराया गया था. बताया गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

यह दुखद घटना तब सामने आई जब बीते 17 सितंबर को उनकी मां अनीता ऑगस्टीन द्वारा EY के इंडिया हेड को लिखा गया पत्र वायरल हो गया. पत्र में अनीता ने बताया कि कैसे उनकी बेटी कथित तौर पर अत्यधिक काम के दबाव में थी, जिससे उसका स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और अंतत: उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने कंपनी के ‘नए माहौल’ पर भी प्रकाश डाला, जो भविष्य में अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

कंपनी से इससे इनकार किया था

हालांकि कंपनी ने इस बात से इनकार किया है कि ‘काम के दबाव’ के कारण उनकी मौत हुई. ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी ने कहा, ‘हमारे यहां करीब एक लाख कर्मचारी हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि हर एक को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. अन्ना ने हमारे साथ सिर्फ चार महीने काम किया. उन्हें किसी भी अन्य कर्मचारी की तरह काम दिया गया था. हमें नहीं लगता कि काम के दबाव के कारण उनकी जान गई होगी.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

6 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

11 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

19 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

19 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

19 minutes ago