बिजनेस

Adani Total Gas के शेयरों में 6% की उछाल, विदेश से 375 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलने पर आई तेजी

देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अडानी टोटल गैस (ATGL) के शेयरों में सोमवार को भारी उछाल देखने को मिला है. अडानी टोटल गैस के शेयर आज 6% की बढ़त हासिल करते हुए 800 रुपये के लेवल से काफी ऊपर पहुंच गए.

ATGL के शेयरों में यह बढ़त कंपनी की ओर से 375 मिलियन यूएस डॉलर का ग्लोबल फाइनेंसिंग हासिल करने के ऐलान के बाद आई है. बता दें कि कंपनी का यह अब तक की सबसे बड़ी फाइनेंसिंग है.

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में वृद्धि जारी है. आज की ही बात करें तो बीएसई पर शेयर 6.02 प्रतिशत बढ़कर 836.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 8.37 प्रतिशत बढ़कर 854.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. इसी प्रकार, एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.19 प्रतिशत बढ़कर 829.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. इंट्रा-डे में शेयर 8.40 प्रतिशत बढ़कर 855 रुपये पर पहुंच गया. वॉल्यूम के लिहाज से, बीएसई पर फर्म के 2.88 लाख शेयर और एनएसई पर 61.22 लाख शेयर दिन भर में कारोबार किए गए.

हाल ही में आई 37.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) के बयान में कहा गया, “वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर का ग्लोबल फाइनेंस हासिल होने से ATGL को और अधिक लोगों को सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी, यह समूह भारत की 14% आबादी को कवर करता है.” बयान में कहा गया​ कि यह सुविधा पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाएगी जिससे ATGL को अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने में मदद मिलेगी. यह 13 राज्यों में फैले 34 अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) तक प्रभावी होगा. यह भारत की 14% आबादी यानी 20 करोड़ से अधिक लोगों की ज़रूरतों को पूरा करेगा.

ATGL के बयान में कहा गया, “हमारे समूह का दायरा बढ़ने से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच बढ़ेगी, जिससे गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा. ATGL के सीएफओ पराग पारीख ने कहा, “वैश्विक कर्जदाताओं की भागीदारी शहरी गैस वितरण वाले ईंधन के रूप में भूमिका की क्षमता को मजबूत करती है.”

यह भी पढ़िए: देश की 14% आबादी तक पहुंच बनाएगी अडानी टोटल गैस, ग्लोबल लेंडर्स से मिली 37.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

15 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

28 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

41 minutes ago