Eta Awagarh Double Murder- bharat express
Eta Awagarh Double Murder: जिले के थाना आवागढ़ क्षेत्र के कस्बा आवागढ़ स्थित मोहल्ला यादव नगर मे बीती देर रात हुए खौफनाक डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सिरफिरे पति ने अपने पिता (मृतका के ससुर) के साथ मिलकर अपनी पत्नी और सास की हथौड़े से कुचलकर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों महिलाओं के शव घर के भीतर चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए थे. हत्यारों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पहले किसी नुकीली चीज से दोनों महिलाओं की आंखें फोड़ दीं और उसके बाद हथौड़े से उनके चेहरों व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मृतकाओं की पहचान रुकुमपाल की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका और 65 वर्षीय सास कमला देवी के रूप में हुई है.
मामले का खुलासा मृतका प्रियंका के मासूम बच्चों से पूछताछ के बाद हुआ. बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रूक्मपाल ने दादा राम खिलाड़ी के साथ मिलकर उनकी मम्मी और नानी की हथौड़े से कुचलकर हत्या की है और वारदात के बाद दोनों घर से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा डॉ. इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
यह भी पढ़ें: UP में विधानसभा से पहले राज्यसभा चुनाव का शंखनाद! 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग, जानें पूरा गणित
मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और एसओजी (SOG) को तुरंत मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. एएसपी एटा स्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है. घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…