इटावा में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात 2 बजे डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई. हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में एक बच्ची भी शामिल है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बस हादसा सैफई थाना क्षेत्र में हुआ है. सभी घायल यात्रियों को सैफई पीजीआई में भर्ती किया गया है.
इटावा के सैफई मिनी पीजीआई के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि उनके पास 43 पेशेंट आ गए हैं. जिनमें 7 की स्थति गंभीर हैं. 4 लोग मृत अवस्था में लाए गए थे. बता दें कि यह बस गोरखपुर से अजमेर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान यह भयानक सड़क दुर्घटना हुई.
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में हुए भयानक सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है. साथ ही सीएम योगी ने इस हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सीएम योगी ने इटावा के DM और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिए हैं. वहीं ADM ने घटना की जानकारी देतो हुए बताया कि स्लीपर बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी. बस जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थी तभी सैफई थाना क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गई. ADM ने बताया कि घायलों को सैफई के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…