CM शिवराज सिंह चौहान खरीददारी करते नजर आए
दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खरीददारी करते नजर आए. मुख्यमंत्री ने खुद बाजार जाकर सनातनी परंपरा का निर्वहन किया और बर्तन के साथ-साथ चांदी के सिक्के खरीदे. उन्होंने इसकी जानकारी खुद जनता से साझा की और सभी के स्वास्थ्य की कामना की.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज चारो तरफ आनंद और उल्लास का वातावरण है. बाजारों में खरीददारों की भीड़ है, चेहरे पर चमक है, आज धनतेरस है. भगवान धन्वंतरि जी के चरणों में प्रणाम. वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें. सब स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, निरोग रहें, सबका मंगल एवं कल्याण हो.”
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि, “भारत की परंपरा है कि धनतेरस के दिन हम कुछ न कुछ बर्तन खरीदते हैं. उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए कई वर्षों से अपने परिवार के साथ चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदते आ रहा हूं. ये अद्भुत हमारी सनातन परंपरा है. हमारी परंपरा, हमारे जीवन मूल्य, हमारी संस्कृति उसका पालन करना हम सबका कर्तव्य है. उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज बर्तन भी खरीदे और गणेश जी-लक्ष्मी जी के चित्र सहित चांदी का सिक्का भी लिया.”
बाजार में आम नागरिक की तरह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न सिर्फ खरीददारी की बल्कि जनता से भी मुलाकात और बातचीत की. उन्होंने बताया, “बाजार में कई भाई-बहन भी मिले, उन्हें धनतरेस की शुभकामनाएं भी दीं. चारों तरफ मुझे आनंद और उल्लास नजर आ रहा है.” इस दौरान मुख्यमंत्री ने 4.51 लाख गरीब परिवारों के गृह प्रवेश की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया, ” आज मध्यप्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों 4.51 लाख गरीब भाई-बहनों ने गृह प्रवेश किया है, उनको भी शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता को भी बधाई। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.”
-भारत एक्सप्रेस
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…
FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…