लीगल

दिल्ली: कोर्ट में महिला जज को दी गई जान से मारने की धमकी, महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

दिल्ली के द्वारका कोर्ट में चेक बाउंस के एक मामले की सुनवाई के दौरान एक अजीब और गंभीर घटना सामने आई. 2 अप्रैल को, दोषी और उसके वकील ने दोषसिद्धि के बाद महिला जज शिवांगी मंगला को खुलेआम धमकी दी, गालियां दीं और जान से मारने तक की धमकी दे डाली. आरोपियों की मंशा थी कि जज उनके पक्ष में फैसला सुनाएं, और ऐसा न होने पर उन्होंने आपा खो दिया.

दोषी ने न केवल कोर्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि जज को डराने-धमकाने की भी कोशिश की. उन्होंने कहा, “तू है क्या चीज…बाहर मिल, देखता हूं कैसे जिंदा घर जाती है.” इतना ही नहीं, दोषी ने जज पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश भी की. कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह मानसिक उत्पीड़न का मामला बनता है जिसमें जज से इस्तीफा देने तक का दबाव डाला गया.

राष्ट्रीय महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

जज शिवांगी मंगला ने साफ कहा कि वह न्याय के पक्ष में हर स्थिति में खड़ी रहेंगी. उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस गंभीर घटना पर उचित कदम उठाने की अपील की है. जज ने कहा कि धमकी और उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वकील को कोर्ट का नोटिस

कोर्ट ने आरोपी के वकील अतुल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें पूछा गया है कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए. साथ ही हाई कोर्ट को इसकी जानकारी देने और आगे की कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है. वकील को लिखित में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago