देश

राहुल गांधी ने आज भी नहीं दर्ज कराया अपना बयान, दिल्ली पुलिस ने फिर थमाया एक और नोटिस

Delhi Police In Rahul Gandhi House: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों वाले बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने जहां पहले एक नोटिस जारी किया था वहीं आज 19 मार्च को दिल्ली पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है.

राहुल के घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी

राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया था. पुलिस जानना चाहती थी कि वे कौन सी महिलाएं हैं, जिन्हें लेकर राहुल गांधी ने यह बयान दिया था. 16 मार्च को इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था. राहुल गांधी द्वारा इस नोटिस का जवाब न देने के बाद आज फिर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा उनके आवास पर पहुंचे. वहीं राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर आज भी अपना बयान दर्ज नहीं करवाया. ऐसे में दिल्ली पुलिस उन्हें एक और नोटिस देकर चली आई.

क्या कहा राहुल गांधी ने

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी के अनुसार राहुल गांधी ने इस मामले में कहा है कि कई महिलाओं ने बयान दिया है, ऐसे में उन्हें कंपाइल करने में समय लगेगा. इसी वजह से राहुल गांधी ने आज भी अपना बयान नहीं दर्ज करवाया. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द उनका बयान दर्ज करने का प्रयास करेगी.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: बीजेपी सांसद वरुण गांधी के एक फैसले ने विपक्ष को दिया झटका, थम गई पार्टी छोड़ने की अटकलें

राहुल ने कराया लंबा इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने 10 बजे उनके आवास पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी से करीब 2 घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद मुलाकात के लिए बुलाया, जोकि लगभग 20 मिनट चली.

पुलिस को नहीं मिली कोई भी ऐसी महिला

राहुल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस का इस मामले को लेकर कहना था कि, 30 जनवरी को राहुल गांधी ने श्रीनगर में एक बयान दिया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह कई ऐसी महिलाओं से मिले जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ रेप हुआ है. इस बारे में ही उनसे जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है. जिससे पीड़िता महिलाओं को न्याय मिल सके. 15 मार्च को पुलिस ने इस मामले को लेकर जानकारी एकत्र करने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस को इस तरह की कोई महिला नहीं मिली. जिसके बाद 16 मार्च को उन्हें नोटिस भेजा गया.

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर है, बगैर ऊपर के इशारे के दिल्ली पुलिस ऐसा साहस करे ऐसा संभव नहीं है. हिटलर भी बहुत लोकप्रिय हुआ था बाद में ही जर्मनी का बुरा हाल हुआ था,आज जो ED,CBI का तांडव मचा रखा है न्यायतंत्र दबाव में है तो क्या लोकतंत्र खतरे में नहीं है?

वहीं, पवन खेड़ा ने कहा कि जो घटनाक्रम है हम उसका नियामानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है? भारत जोड़ों यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए, यह आज पूछ रहे हैं. ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है.अभी मुझे अंदर जाने से रोका गया,क्यों रोका गया यह सड़क है यहां कोई भी आ जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago