होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर हमला बोला है. अखिलेश ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के चलते आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी. इस दौरान अखिलेश यादव ने जाति जनगणना पर भी बात की. उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा होगा.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि “पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब बीजेपी ऐसा कर रही है. कांग्रेस अब खत्म हो गई है. वहीं बीजेपी का भी यही हश्र होगा.”
सपा नेता अखिलेश यादव ने दावा किया कि “संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-2 (UPA-2) सरकार के दौरान कांग्रेस ने जाति जनगणना कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह पीछे हट गई. उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि बीजेपी केंद्र सरकार जाति जनगणना कराए. कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं. लेकिन, कांग्रेस की तरह बीजेपी भी जाति जनगणना कराने की इच्छुक नहीं है.”
आम चुनाव के मद्देनजर संभावित विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा, इस बारे में अखिलेश ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे. हमारा उद्देश्य भा को हराना है.
अलगे साल 2024 का लोकसभा होना है, लेकिन इससे पहले केंद्रीय एजेंसियां द्वारा लगातार विपक्षी नेताओं के यहां छापे मारे की जा रही है. विपक्ष लगातार इसको लेकर सरकार पर जांच एजेंसियां का दुरुपयोग करने का आरोप लगता रहा है. बीते समय में मनीष सिसोदिया, तेजस्वी यादव, लालू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए हैं. जिससे विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. बता दें सपा के अलावा तमाम विपक्षी दल सरकार के पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा चुकी हैं.
Akhilesh Yadav, akhilesh yadav on BJP, akhilesh on central investigative agencies, BJP, Congress, अखिलेश यादव, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…