देश

UP Politics: “अपना बाप सभी को अच्छा लगता है किराये का बाप तो…”, सपा नेता आजम खान ने इशारे-इशारे में किसके लिए कही ये बात

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव आजम खान (Azam Khan) लगातार भाजपा पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं. इस बार उन्होंने बहुत सी जगहों से बदले जा रहे नामों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “अभी तक मेरा नाम नहीं बदला गया. ”  बता दें कि आजम खान सैफई में सपा नेता रामगोपाल यादव के भाई अतर सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए कराए जाने वाले शांति हवन के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर वह परिवार के लोगों से मिले और फिर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं पर की जा रही कार्रवाई पर बिना नाम लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

पत्रकारों ने उनसे लगातार ईडी और आयकर विभाग की हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल किया तो आजम खान ने जवाब देते हुए भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि सत्ता में मौजूद सरकार के पास सभी एजेंसियां हैं, वह कुछ भी करवा सकती है. तो वहीं इंडिया गठबंधन से क्या भाजपा सरकार घबराई हुई है के सवाल पर आजम खान ने कहा कि अपनी औलाद सब को अच्छी लगती है तो अपना बाप सभी को अच्छा लगता है किराये का बाप तो आता नहीं है. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, “इंडिया वालों को इंडिया अच्छा लगता है और जिन्हें इंडिया अच्छा नहीं लगता उनके लिए दुनिया बहुत बड़ी है.” तो वहीं बहुत सी जगहों के नाम बदले जा रहे हैं के सवाल पर बोले, “अभी मेरा नाम नहीं बदला गया है.”

ये भी पढ़ें- “तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए, नहीं तो पीएम मोदी को उड़ा देंगे” NIA को मिला धमकी भरा Email

सपा के कई नेताओं ने लिया शांति हवन में हिस्सा

बता दें कि हाल ही में मुलायम सिंह के चचेरे भाई और रामगोपाल यादव के भाई अतर सिंह यादव का सैफई में निधन हो गया था. इसके बाद से यादव परिवार के साथ ही पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई थी. अतिंम संस्कार में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे. इस मौके पर पूरा यादव परिवार एकत्र रहा था. शुक्रवार को आयोजित शांति हवन कार्यक्रम में भी परिवार के अधिकांश लोग उनके गांव पहुंचे. इस दौरान शांति हवन के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का पूरा परिवार दिखाई दिया. इस मौके पर हिस्सा लेने के लिए आजम खान अपने समर्थकों के साथ सैफई पहुंचे थे. उन्होंने रामगोपाल यादव के भाई को नम आंखों से याद करते हुए उनकी बातें दोहराई और बताया कि वह मिलनसार थे. बता दें कि, शांति हवन के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago