Bharat Express DD Free Dish

“तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए, नहीं तो पीएम मोदी को उड़ा देंगे” NIA को मिला धमकी भरा Email

भारत की जांच एजेंसी NIA को एक धमकी भरा Email मिला है. जिसमें ईमेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की बात कही है.

पीएम मोदी को जान से मारने की मिली धमकी

पीएम मोदी को जान से मारने की मिली धमकी

भारत की जांच एजेंसी NIA को एक धमकी भरा Email मिला है. जिसमें ईमेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की बात कही है. इसके अलावा अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है.

500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई को जेल से रिहा करने की मांग

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ईमेल में सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग कई गई है. इसके साथ ही कहा है कि रंगदारी के पैसे दिए जाएं और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को रिहा किया जाए. अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं हमले होंगे.

धमकी के बाद मुंबई और गुजरात पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए ने धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया है. इसके साथ ही गुजरात पुलिस को जानकारी देने के बाद पीएम मोदी की सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों को इस धमकी के बारे में बताया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ” मुंबई पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में भी वर्ल्ड कप के मैच होने वाले हैं. ईमेल के बारे में लगातार जांच की जा रही है. ”

यह भी पढ़ें- ED Raid: अंडरवर्ल्ड के पैसे से चल रहा बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस? ईडी ने महादेव बेटिंग मामले में की छापेमारी, ये बड़े एक्टर्स रडार पर…

ईमेल में दी गई धमकी

रिपोर्ट में लिखा गया है कि 5 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को एनआईए से अलर्ट मिला था, जिसमें धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी दी गई. ईमेल में लिखा गया है कि “तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए, नहीं तो कल हम नरेंद्र मोदी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे. हिंदुस्तान में सबकुछ बिकता है तो हमने भी कुछ खरीद लिया है कितना भी सुरक्षित कर लो हमसे नहीं बचा पाओगे. अगर बात करनी है तो इस मेल पर ही बात करना.”

लॉरेंस बिश्नोई साल 2014 से जेल में बंद है

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया था. जिसे बम से उड़ाने की बात कही गई थी. दूसरी तरफ लॉरेंस बिश्नोई साल 2014 से जेल में बंद है. लॉरेंस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है. इसके अलावा उसपर कई अन्य संगीन मामले दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read