सांकेतिक तस्वीर.
तेलंगाना के हैदराबाद में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके में रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने न सिर्फ पत्नी की जान ली, बल्कि उसकी लाश के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल दिए. इसके अलावा, कुछ बॉडी पार्ट्स को जिल्लेलागुडा के चंदन झील इलाके में फेंक दिया. ‘
घटना राचकोंडा कमिश्नरेट के अंतर्गत मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई. पुलिस के अनुसार, मृतका के माता-पिता ने 13 जनवरी को मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
आरोपी की पहचान गुरुमूर्ति के रूप में हुई है, जो प्रकाशम जिले के जेपी चेरुवु का रहने वाला है. वह डीआरडीओ (DRDO) में आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था. गुरुमूर्ति अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) और दो बच्चों के साथ न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी, जिल्लेलागुडा में रहता था.
शुरुआत में गुरुमूर्ति ने इस मामले में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की. वह ससुराल वालों के साथ पुलिस स्टेशन जाकर पत्नी के लापता होने का नाटक करता रहा. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई.
पुलिस ने बताया कि संदेह है कि गुरुमूर्ति ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद यह अपराध किया है. सबूत मिटाने के लिए उसने शव के टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबाल दिए. कुछ हिस्सों को झील में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
यह केस जून 2023 के मीरा रोड मर्डर केस से मिलता-जुलता है. मुंबई के मीरा रोड में 32 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. फिर उसने इलेक्ट्रिक आरी से उसके शरीर के इतने टुकड़े कर दिए कि पुलिस संख्या भी नहीं बता पाई. कथित हत्या के तीन दिन बाद तक, आरोपी 56 वर्षीय मनोज साने ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. पकड़े जाने से बचने के लिए उसने शव के कुछ हिस्सों को प्रेशर कुक किया, कुछ को भूना और कुछ को मिक्सर में पीसकर आवारा कुत्तों को खिला दिया.
साने ने पीड़िता की मौत के लिए पुलिस को कई कहानियां बताई. उसने सबसे पहले दावा किया था कि 4 जून को उसने शराब पीकर आत्महत्या कर ली थी और इस डर से कि उस पर उकसाने का आरोप लग सकता है, उसने अधिकारियों को सूचित करने के बजाय शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. हालांकि, बाद में उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था क्योंकि उसे अपने पार्टनर पर धोखा देने का शक था, जिसके बाद उसने उसे चाकू से गोद दिया और फिर उसे काटने के लिए इलेक्ट्रिक आरी का इस्तेमाल किया.
ऐसा ही मामला श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में भी हुआ. मई 2022 में वॉकर की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की थी. आरोपी ने उसके शरीर को कम से कम 35 टुकड़ों में काटा, उन्हें करीब तीन महीने तक रेफ्रिजरेटर में रखा और फिर एक-एक करके टुकड़ों को फेंक दिया.
ये भी पढ़ें- Republic Day Parade: 26 जनवरी तक बंद रहेंगे ये रास्ते, Bus routes पर भी पड़ेगा असर…पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
-भारत एक्सप्रेस
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…