मौनी अमावस्या 2025
हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) का विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों का तर्पण करना अत्यंत फलदायक माना जाता है. मौनी अमावस्या माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि पर मनाया जाता है. आपको बता दें मौनी अमावस्या को “माघी अमावस्या” (Maghi Amavasya 2025) भी कहते हैं.
मौनी अमावस्या के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और पितरों को तर्पण करने से उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है. इस दिन पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों की कृपा मिलती है. इस वर्ष मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में अमृत स्नान का विशेष संयोग भी बन रहा है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 28 जनवरी 2025 को शाम 7:35 बजे से शुरू होकर 29 जनवरी 2025 को शाम 6:05 बजे तक रहेगी. इसलिए मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी. इसी दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी होगा.
इस वर्ष प्रयागराज में पूर्ण कुंभ मेला आयोजित हो रहा है. मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी संगम तट पर अमृत स्नान का दुर्लभ योग है. इस शुभ अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पितरों को जल तर्पण करेंगे. गंगा स्नान और पिंडदान करने से इस दिन का फल कई गुना बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: इस साल Mahakumbh 2025 का आखिरी स्नान कब होगा? जानें इस दिन का विशेष महत्व
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…