(Photo ITG)
Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर एक महिला और उसके परिवार पर फर्जी पहचान, जाली दस्तावेज और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. महिला पर आरोप है कि उसने खुद को कुंवारी और PCS अधिकारी बताकर शादी रचाई, जबकि हकीकत में वह पहले से शादीशुदा थी और उसने फर्जी कागजातों से अपनी उम्र 12 साल कम दिखाई थी.
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फर्जी पहचान और जाली दस्तावेजों के सहारे शादी रचाने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है. पीड़ित पति का आरोप है कि महिला को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करवाई गई, जबकि वह पहले से तलाकशुदा, बच्चे की मां थी और उसने आधार-पैन कार्ड में बदलाव करके अपनी उम्र भी 12 साल कम दिखाई थी.
फतेहगढ़ साहिब के गांव मंडोफल निवासी अमनिंदर सिंह की शादी 10 फरवरी 2026 को मनविंदर कौर से हुई थी. शादी के समय अमनिंदर को बताया गया था कि मनविंदर एक PCS अधिकारी है और वह अविवाहित है. हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद जब महिला के व्यवहार और परिस्थितियों पर संदेह हुआ, तो पति ने पड़ताल शुरू की, जिसके बाद धोखाधड़ी की एक-एक परत खुलती चली गई.
अमनिंदर सिंह की छानबीन में सामने आया कि जिसे कुंवारी बताकर विवाह कराया गया था, वह वास्तव में पहले से तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां भी है. इसके अलावा जब उसकी नौकरी और सरकारी पद की जांच की गई, तो पता चला कि वह कोई PCS अधिकारी नहीं है. फर्जी पहचान के दम पर रिश्ता तय कराया गया था.
मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा दस्तावेजों में हेरफेर को लेकर हुआ. आरोप है कि महिला को जवान और शादी के योग्य दिखाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड में बड़ा बदलाव किया गया. दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि 1980 के बजाय 1992 करके उम्र करीब 12 साल घटा दी गई.
पति की शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने महिला मनविंदर कौर, उसके भाई तरलोचन सिंह, मां अमरजीत कौर, ताऊ के बेटे नरेंद्र सिंह, भाभी बरुपिंदर कौर और पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह राणा समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा महिला पर घर से जाते समय सोना व सामान ले जाने का भी आरोप है, जिसकी जांच जारी है.
यह भी पढ़ें-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस
-भारत एक्सप्रेस
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…