Women Safety Hyderabad: रात के समय अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक बहुत ही सतर्क कर देने वाली खबर सामने आई है. हैदराबाद में एक जांबाज लड़की ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से खुद को एक बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बचा लिया. फर्जी तरीके से रैपिडो ड्राइवर बनकर राइड ऑफर करने वाले शख्स की लड़की ने ऑन-कैमरा क्लास लगा दी.
हैदराबाद के चारमीनार के पास रात 9 बजे एक शख्स ने खुद को रैपिडो ड्राइवर बताकर अकेली खड़ी लड़की को बाइक पर बिठाने की कोशिश की. लड़की ने बिना डरे उसका वीडियो बनाना शुरू किया और रैपिडो आईडी मांगी, जिसके बाद आरोपी वहीं ऑन-कैमरा ऐप डाउनलोड करने लगा. बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी. युवती की इस हिम्मत और समझदारी की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है और यह घटना सभी महिलाओं के लिए एक बड़ा सेफ्टी अलर्ट है.
महिला सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन कई बार सही वक्त पर दिखाई गई समझदारी किसी बड़ी वारदात को रोक सकती है. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास से सामने आया है. सिद्धी नाम की एक युवती रात करीब 9 बजे अकेले ऑटो का इंतजार कर रही थी. तभी इरफान नाम का एक शख्स बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और खुद को ‘रैपिडो’ ड्राइवर बताते हुए राइड का ऑफर देने लगा.
सिद्धी ने कोई बाइक बुक नहीं की थी, इसलिए उसे तुरंत उस शख्स की नीयत पर शक हो गया. बिना घबराए सिद्धी ने अपना मोबाइल निकाला, वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन की और उससे सीधे रैपिडो ड्राइवर आईडी दिखाने को कहा. लड़की का सवाल सुनते ही उस शख्स के पसीने छूट गए और वह ऑन-कैमरा ही फोन में रैपिडो ऐप डाउनलोड करने की नाकाम कोशिश करने लगा.
जब सिद्धी ने ध्यान से देखा तो बाइक पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट दर्ज नहीं थी. नंबर प्लेट न होने का सवाल उठाने पर आरोपी ने अजीब बहाना बनाया. सिद्धी ने निडर होकर उसकी पोल खोली और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी महिलाओं को अलर्ट रहने का संदेश दिया. सिद्धी का कहना है कि रात में सफर करते समय ऐप से ड्राइवर की आईडी और नंबर प्लेट का मिलान जरूर करें.
यह भी पढ़ें-‘गेट खुला और यमदूत बनकर टूट पड़ा..!’ पिटबुल के हमले में घायल हुए अंकित की आपबीती, देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…