देश

सीएम शुभेंदु अधिकारी से मिले आचार्य रामचंद्र दास महाराज, सनातन संस्कृति और बंगाल के भविष्य पर मंथन

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज (Acharya Ramchandra Das Maharaj) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से कोलकाता में मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच रामानन्द मिशन के प्रस्तावित कार्यक्रमों के अलावा बंगाल की सनातन संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई.

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज कोलकाता प्रवास पर हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें शुभेंदु अधिकारी के व्यक्तित्व और उनकी राजनीतिक कार्यशैली के बारे में लगातार सुनने का मौका मिला था. हालांकि, दोनों की इससे पहले आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई. फोन पर एक-दो बार बातचीत जरूर हुई है.

‘मैं आपको अपने पास नहीं बुला सकता, खुद आपके पास आऊंगा’

महाराज के मुताबिक, जब शुभेंदु अधिकारी को उनके कोलकाता में होने की जानकारी मिली तो मुलाकात की बात सामने आई. आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज ने जब उनसे मिलने का समय पूछा और यह जानना चाहा कि वे कब उनसे मिलने आ सकते हैं, तो शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “महाराज, आप संत हैं. मैं आपको अपने पास नहीं बुला सकता; मैं स्वयं आपके पास दर्शन करने आऊंगा.”

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का यह जवाब उन्हें काफी प्रभावित कर गया. इसके बाद जब वे उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई. इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी ने संतों के आशीर्वाद को लेकर अपनी भावना भी व्यक्त की. उन्होंने कहा, “महाराज, संतों के आशीर्वाद से यहां का हिन्दू बच गया.”

बंगाल की पहचान और सनातन संस्कृति पर चर्चा

मुलाकात के दौरान बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा भी चर्चा का प्रमुख विषय रही. आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि बंगाल का इतिहास केवल राजनीति या सामाजिक आंदोलनों तक सीमित नहीं है. यह वह धरती है, जिसने देश को कई ऐसे महापुरुष दिए, जिन्होंने भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन को नई दिशा दी.

उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान व्यक्तित्वों ने बंगाल की धरती से पूरे देश को प्रभावित किया. उनके मुताबिक, बंगाल की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समझते हुए आज भी ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो लोगों की भावनाओं और प्रदेश की पहचान को ध्यान में रखकर आगे बढ़े.

शुभेंदु अधिकारी के संकल्प की सराहना

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के साथ बातचीत के दौरान उन्हें उनके भीतर प्रदेश के लिए कुछ करने की स्पष्ट इच्छा दिखाई दी. उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर जब किसी बड़े काम या अभियान की चर्चा होती है तो उससे जुड़े कई सवाल और आशंकाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बातचीत में उन्हें शुभेंदु अधिकारी के भीतर अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आया.

महाराज के अनुसार, अधिकारी के विचारों में स्पष्टता और काम को लेकर दृढ़ संकल्प दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति, गौरव और परंपरा को लेकर बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि प्रदेश के भविष्य को लेकर शुभेंदु अधिकारी के मन में एक स्पष्ट सोच है.


ये भी पढ़ें: हरिद्वार में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कठोर साधना में लीन स्वामी कैलाशानंद गिरि के दर्शन के लिए उमड़े भक्त


‘सोनार बांग्ला’ के लिए प्रार्थना

मुलाकात के अंत में आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने श्रीहनुमान जी और मां काली से शुभेंदु अधिकारी के लिए प्रार्थना की. उन्होंने उनके दीर्घायु होने, अच्छे स्वास्थ्य और पर्याप्त सामर्थ्य की कामना की, ताकि वे बंगाल की सनातन संस्कृति और गौरव की रक्षा के लिए अपना योगदान दे सकें. उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान और गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आगे बढ़े और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को नई दिशा मिले.

रामानन्द मिशन के प्रस्तावित आयोजनों को लेकर हुई यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट तक सीमित नहीं रही. संत परंपरा और राजनीतिक नेतृत्व के बीच हुए इस संवाद में बंगाल की संस्कृति, सनातन परंपरा और प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

10 minutes ago

नहीं रहे वेलकम फेम मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन…

15 minutes ago

सपनों के आशियाने के लिए पीएफ से निकालें पैसा: बदल गए EPF निकासी के नियम

EPF Scheme 2026 के नए नियमों के तहत अब मात्र 12 महीने की नौकरी के…

24 minutes ago

टैरिफ वॉर के बीच दुश्मनी भूल दोस्त बने ट्रंप-जिनपिंग? व्हाइट हाउस में हाथ मिलाते ही कर दिया बड़ा ऐलान

Donald Trump Xi Jinping White House Meeting: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…

34 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते-साधते उद्धव ठाकरे की पार्टी पर क्या बोल गए अभिजीत दिपके?

Election Commission Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग और…

58 minutes ago

कौन थीं भीकाजी कामा? जिन्होंने जर्मनी में फहराया था आज़ादी का झंडा, जानिए विदेशी धरती से कैसे हिलाया था ब्रिटिश शासन

आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे…

1 hour ago