Pitbull Attack Patiala News: “हम तो सिर्फ किराए का एक मकान देखने गए थे, लेकिन जैसे ही मेन गेट की कुंडी खोली, अंदर से यमदूत बनकर निकले खूंखार पिटबुल ने हम पर हमला कर दिया…” यह दिल दहला देने वाली आपबीती है पटियाला के घुम्मन नगर में खूंखार पालतू कुत्ते का शिकार हुए पीड़ित अंकित सभरवाल की.
दरअसल मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर के बुलावे पर नया घर देखने पहुंचे पति-पत्नी को अंदाज़ा भी नहीं था कि कुछ ही सेकंड्स में उनकी जिंदगी अस्पताल के बेड पर सिमट जाएगी. इस हैवानियत भरे हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पूरे पटियाला में हड़कंप मच गया है.
पीड़ित अंकित सभरवाल ने क्या बताया?(Pitbull Attack Patiala)
पीड़ित अंकित सभरवाल ने अस्पताल के बेड से अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वे अपनी पत्नी शिफाली के साथ शाम के वक्त नया आशियाना तलाशने घुम्मन नगर पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने मकान का मेन गेट खोला, अंदर से अचानक एक विशालकाय पिटबुल निकला और उसने बिना संभलने का मौका दिए सीधे उनकी पत्नी पर हमला बोल दिया. कुत्ते ने उनकी पत्नी की दोनों बाजुओं और जांघों को बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया.
#WATCH | Punjab: A man and his wife injured after allegedly being attacked by a pet Pit Bull dog in Ghuman Nagar area of Patiala.
The man, Ankit Sabharwal says, “I was going to see a house, along with my wife. I was called to see the property for rent. As soon as we reached… pic.twitter.com/yMQC9ByL4w
— ANI (@ANI) August 13, 2026
पूरे शरीर पर आए अनगिनत टांके
अपनी आंखों के सामने पत्नी को कुत्ते के जबड़े में पिसते देख अंकित अपनी जान की परवाह किए बिना उस खूंखार पिटबुल से भिड़ गए. अंकित ने बताया कि कुत्ता इतना हिंसक हो चुका था कि उसने अंकित के पैरों, पीठ और पूरे शरीर को लहूलुहान कर दिया. अंकित के शरीर पर जगह-जगह गहरे टांके आए हैं. वहीं उनकी पत्नी शिफाली की हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को उनकी मेजर सर्जरी करनी पड़ी और वे फिलहाल आईसीयू (ICU) में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं.
CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर(Pitbull Attack Patiala VIDEO)
वायरल सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है कि चीख-पुकार सुनकर घर की मालकिन हाथ में डंडा लेकर बाहर दौड़ी. उसने अपने ही पिटबुल को डंडों से पीटा, लेकिन आदमखोर बन चुका कुत्ता पीछे हटने के बजाय महिला को नोचता रहा. इसके बाद जब आसपास के 2-3 लोग लाठियां लेकर दौड़े और कुत्ते पर ताबड़तोड़ वार किए, तब जाकर बड़ी मशक्कत के बाद दंपति को उसके खूनी जबड़े से आजाद कराया जा सका.
पंजाब के पटियाला में पिटबुल डॉग का आतंक
पालतु कुत्ते के हमले कई मामले सामने आ रहे हैं
यहाँ समस्या इसे पालने वालों की है, वे इसे सिर्फ शौक के लिए रखते हैं लेकिन डॉग ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी होती है, हर नस्ल को अलग तरह की ट्रेनिंग की जरूरत होती है जो उनके व्यवहार का आधार बनती है।… pic.twitter.com/N6b7erGiYk
— Dixit Soni (@DixitGujarat) August 13, 2026
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


