Jagannath Temple: ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के गेस्ट हाउस के नाम पर नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों ने www.neeladribhaktanivas.in नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी. इस वेबसाइट के जरिए वे श्री जगन्नाथ मंदिर के गेस्ट हाउस ‘नीलाद्रि भक्त निवास’ में कमरे बुक करने का दावा करते थे. लोग जब इस वेबसाइट पर पहुंचते, तो वहां दिए गए मोबाइल नंबर और वॉट्सएप से बात होती थी.
आरोपियों ने भक्तों को झांसे में लेकर उनसे ऑनलाइन पैसे जमा कराने की मांग की. वे आवास बुक करने के बहाने भक्तों से एडवांस पेमेंट मांगते थे. इसके लिए उन्होंने केनरा बैंक में एक सेविंग अकाउंट का भी इस्तेमाल किया.
ये भी पढ़ें: Delhi: CM Rekha Gupta ने अस्पतालों में चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’, डॉक्टरों का बड़ी संख्या में किया गया ट्रांसफर
क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वेबसाइट की होस्टिंग से जुड़ी जानकारी जब्त की है. इससे फर्जीवाड़े की पूरी साजिश सामने आई है.
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक, अरबिंद पाढी ने ओडिशा सीआईडी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “पुरी के गेस्ट हाउस बुकिंग में हुए साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने और मंदिर के हितों की रक्षा करने के लिए सीआईडी का आभार. महाप्रभु श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद आपके कार्यों का मार्गदर्शन करता रहे.”
एसजेटीए ने सभी भक्तों से अपील की है कि गेस्ट हाउस की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट www.shreejagannath.in से ही करें. साथ ही पर्यटकों को होटल या गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…