सोशल मीडिया पर दिख रहे उपरोक्त पत्र में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी पीएम की तबियत बिगड़ गई है.
India Pakistan Tentions: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, भारत सरकार आतंक के विरुद्ध बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से जुड़ी चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर एक लेटर पोस्ट किया गया, जिसके अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को 27 अप्रैल 2025 को रावलपिंडी स्थित कॉम्बाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में भर्ती कराया गया. इस कथित गोपनीय दस्तावेज के मुताबिक, शहबाज़ को बवासीर (haemorrhoid) की समस्या के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
कथित गोपनीय दस्तावेज, जिसका सब्जेक्ट “Confidential- Hospitalization of the Honourable Prime Minister at CMH Rawalpindi” है, 27 अप्रैल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बताया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि शहबाज़ शरीफ को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है. पत्र में यह भी कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती कराना केवल एक एहतियाती कदम है.
दावा किया जा रहा है कि यह लेटर पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, इंटीरियर मिनिस्ट्री, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय, DG ISPR और CMH रावलपिंडी के डायरेक्टर मेडिकल को भी भेजा गया है. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस जानकारी को गुप्त रखा जाए और बिना आधिकारिक अनुमति के सार्वजनिक न किया जाए.
भारत के कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि यह मेडिकल एडमिशन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का नतीजा है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद भारत में भारी आक्रोश है. जनता और विपक्ष केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदमों की मांग कर रहे हैं. इन परिस्थितियों में शहबाज शरीफ की अचानक अस्पताल में भर्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
फिलहाल, पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस दस्तावेज़ की पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि क्या यह खबर सच है या सिर्फ एक अफवाह.
यह भी पढ़िए: ‘पेट से है पाकिस्तान, उसे कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान’, India PAK Tention के बीच विकास दिव्यकीर्ति का Video Viral
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…