Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jagannath Temple: साइबर ठगों के निशाने पर भगवान! फर्जी वेबसाइट बनाकर कर रहे गंदा काम

फर्जी वेबसाइट बनाकर गेस्ट हाउस में रुकने के लिए लोगों के आवेदन आ रहे थे. व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से बात की जा रही थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने इस ठगी का भंडाफोड़ किया है.

Jagannath Temple

Jagannath Temple: ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के गेस्ट हाउस के नाम पर नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.

फर्जी वेबसाइट से कर रहे थे ठगी

आरोपियों ने  www.neeladribhaktanivas.in नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी. इस वेबसाइट के जरिए वे श्री जगन्नाथ मंदिर के गेस्ट हाउस ‘नीलाद्रि भक्त निवास’ में कमरे बुक करने का दावा करते थे. लोग जब इस वेबसाइट पर पहुंचते, तो वहां दिए गए मोबाइल नंबर और वॉट्सएप से बात होती थी.

ऑनलाइन पेमेंट पर जोर

आरोपियों ने भक्तों को झांसे में लेकर उनसे ऑनलाइन पैसे जमा कराने की मांग की. वे आवास बुक करने के बहाने भक्तों से एडवांस पेमेंट मांगते थे. इसके लिए उन्होंने केनरा बैंक में एक सेविंग अकाउंट का भी इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: Delhi: CM Rekha Gupta ने अस्पतालों में चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’, डॉक्टरों का बड़ी संख्या में किया गया ट्रांसफर

तलाशी में मिले इलेक्ट्रॉनिक सबूत

क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वेबसाइट की होस्टिंग से जुड़ी जानकारी जब्त की है. इससे फर्जीवाड़े की पूरी साजिश सामने आई है.

मुख्य प्रशासक ने जताया आभार

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक, अरबिंद पाढी ने ओडिशा सीआईडी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “पुरी के गेस्ट हाउस बुकिंग में हुए साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने और मंदिर के हितों की रक्षा करने के लिए सीआईडी का आभार. महाप्रभु श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद आपके कार्यों का मार्गदर्शन करता रहे.”

बुकिंग के लिए सिर्फ इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल

एसजेटीए ने सभी भक्तों से अपील की है कि गेस्ट हाउस की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट www.shreejagannath.in से ही करें. साथ ही पर्यटकों को होटल या गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital