देश

कल केंद्र के साथ बैठक करेंगे किसान नेता, सरकार से की यह अपील

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में क्षेत्र में कई गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है. वहीं अब पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने आज बुधवार को कहा कि “केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे बैठक होगी. किसान सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं. इस स्थिति में भी, हम सोच रहे हैं कि हम बातचीत का रास्ता नहीं छोड़ेंगे. अगर केंद्र कोई समाधान लेकर आता है, तो हम तैयार हैं. हम किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं. हम सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं. केंद्र के साथ बैठक कल शाम 5 बजे होगी. हम फिर कह रहे हैं कि कल भी हम शांति से बैठेंगे.”

सरकार से किया यह अनुरोध

बता दें कि इससे पहले आज, सरवन सिंह पंधेर ने सरकार से अनुरोध किया कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ आंसू गैस और अन्य बलों का इस्तेमाल बंद करे और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए प्लास्टिक और रबर की गोलियों के अलावा आंसू गैस के साथ सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि “पुलिस ने हमारे किसानों को तितर-बितर करने के लिए एसएलआर गोलियों, आंसू गैस, प्लास्टिक और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया. इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है. जिस तरह से वे मीडिया में हमारी धारणा बना रहे हैं वह सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें: UP News: सहारनपुर के कुएं की खुदाई में निकला 300 साल पुराना शंख, नन्दी और शिवलिंग…मराठा काल की ये बातें आई सामने, ASI को दी गई जानकारी

कृषि मंत्री कर रहे किसान नेताओं से बात

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, जो किसान नेताओं के साथ भी बातचीत कर रहे हैं, ने प्रदर्शनकारियों से सहयोग करने और संवाद करने का आग्रह किया ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और कहा कि नए कानूनों के निर्माण में सरकार को कई बातों पर विचार करना होगा. जिन पर वह किसान संगठनों से चर्चा करना चाहती है. अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार ने उन्हें (किसानों को) आश्वासन दिया है कि प्रशासनिक प्रकृति के सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago