लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
By Shubhra Rai
यूएई में PM मोदी ने मंदिर का पूरा भ्रमण किया. हर कलाकृति को देखा. उसके बाद संबोधन दिया.
PM Modi Visit UAE: अरब देश UAE की राजधानी अबू धाबी में आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के उन्होंने वहां हजारों भारतीयों के समक्ष भाषण दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में में कहा— “यूएई की धरती ने मानवीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. यह मंदिर दुनिया के लिए मिसाल होगा, इसमें सबसे बड़ा योगदान मेरे भाई शेख जायेद का है.”
अबू धाबी में मंदिर के प्रांगण में बने हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “इस मंदिर के निर्माण में भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद जुड़ा है. आज प्रमुख स्वामी जिस दिव्य लोक में होंगे उनकी आत्मा जहां होगी वहां प्रसन्नता का अनुभव कर रही होगी. पूज्य प्रमुख स्वामी जी के साथ मेरा नाता एक प्रकार से पिता-पुत्र का नाता रहा. मेरे लिए एक पित्र तुल्य भाव से उनका सानिध्य मिलता रहा. उनका आशीर्वाद मिलता रहा..और शायद कुछ लोगों को यह सुनकर आश्चर्य होगा कि जब मैं सीएम था और जब पीएम था तब भी, अगर उनको कोई चीज पसंद नहीं आती थी तो वे स्पष्ट शब्दों में मार्गदर्शन करते थे.”
PM मोदी बोले— “दिल्ली में जब अक्षरधाम मंदिर का शिलान्यास हो रहा था, उस दिन मैंने कहा था कि गुरु की हम बहुत तारीफ तो करते रहते हैं, लेकिन कभी सोचा कि किसी गुरु ने कहा कि यमुना के तट पर अपना स्थान हो और गुरु ने उस शिष्य की इच्छा को पूरा किया हो…आज मैं उसी शिष्य भाव से आज यहां मौजूद हूं. आज हमें प्रमुख स्वामी जी महाराज का सपना पूरा कर पाए हैं.”
यह भी पढ़िए: PM मोदी ने किया अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, इसमें 30 हजार मूर्तियां, हर मजहब के लोगों के लिए खुला
PM मोदी ने कहा कि ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए वैश्विक सौहार्द और एकता का प्रतीक बनेगा. यूएई के सहिष्णु मंत्री नाहयान ने जो बातें कही हैं, वो हमारे सपनों को मजबूत करने का वर्णन है. इस मंदिर के निर्माण में यूएई की सरकार की जो भूमिका रही है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. लेकिन इस भव्य मंदिर का स्वप्न साकार करने में सबसे बड़ा सहयोग किसी का है, तो मेरे ब्रदर राष्ट्रपति नाहयान का है.
PM मोदी बोले— “साथियों…इस मंदिर के निर्माण में यूएई की सरकार की जो भूमिका रही है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, लेकिन इस मंदिर का स्वप्न साकार करने में अगर सबसे बड़ा सहयोग है तो वह मेरे ब्रदर शेख मोहम्मद बिन जायेद का है. मुझे पता है कि प्रेसिडेंट ऑफ UAE ने करोड़ों भारतीयों की इच्छा को पूरा किया है. उन्होंने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल जीत लिए हैं. उन्होंने जो काम किया है उसके लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा लगता है.”
PM मोदी बोले— “मुझे याद है कि जब मैं 2015 में यहां UAE आया था, तब मैंने शेख मोहम्मद जायेद के सामने भारत के लोगों की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने पलक झपकते ही मेरे प्रस्ताव पर हां कर दी. उन्होंने मंदिर के लिए इतनी बड़ी जमीन भी उपलब्ध करा दी. 2018 में दोबारा यहां आया तो मुझे मंदिर के दो मॉडल दिखाए, एक मॉडल भारत की वैदिक शैली के मंदिर का था. दूसरा सामान्य था जिसमें बाहर हिंदू चिह्न नहीं थे. जब यह प्रस्ताव शेख जायेद के पास गया तो उन्होंने कहा कि UAE में जो मंदिर बने वह पूरे गौरव और वैभव के साथ बने. वह सिर्फ मंदिर न बने, वह मंदिर जैसा दिखे भी.”
PM मोदी बोले— “अब तक जो UAE बुर्ज खलीफा, शेख जायेद मस्जिद और दूसरी हाईटेक बिल्डिंग के लिए जाना जाता था, उसमें अब एक और सांस्कृतिक स्थल जुड़ गया है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे. इससे पीपुल टु पीपुल कनेक्ट भी बढ़ेगा. मैं करोड़ों भारतीयों की ओर से हिज हाइनेस प्रेसिडेंट और UAE सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि हम सब यहां से UAE के प्रेसिडेंट को यहां से स्टैंडिंग ओवेशन दें.” स्टैंडिंग ओवेशन के बाद PM मोदी का संबोधन खत्म हुआ.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…