देश

फारूक अब्दुल्ला का चुनावी दांव, बोले- भगवान राम केवल हिंदुओं के ही नहीं, पूरे विश्व के भगवान

नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी (National Conference) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया है. फारूक ने कहा है कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के भगवान हैं. फारूक के इस बयान पर अब सियासत गरमाई हुई है. फारूक अब्दुल्ला शनिवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां पर उन्होंने ये बयान दिया.

फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को धर्म के आधार पर बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. ये राजनीतिक लोगों की साजिश है. चुनाव के दौरान ये कहते नजर आ जाते हैं कि ‘हिंदू खतरे में हैं’. फारूक ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी बातों में न पड़ें.

कोई धर्म खराब नहीं होता- फारूक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी धर्म खराब नहीं होता है. ये लोग हैं जो करप्ट हैं. धर्म नहीं… उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कभी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया. बल्कि जिन्ना मेरे पिता के पास आये थे. लेकिन हमने उनके साथ जाने से मना कर दिया.

मैं चुनाव जरूर लड़ूगा- अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी में नए लोगों के स्वागत के लिए आयोजित समारोह में पत्रकारों से कहा कि इंशा अल्लाह, जम्मू-कश्मीर में अगला विधानसभा चुनाव जब भी होगा, मैं जरूर लड़ूंगा. एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता की उपस्थिति में नगरोटा से गुरजीत शर्मा सहित कई प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया, चांदी के कलश से चढ़ाया जल

केंद्र सरकार पर बोला हमला

फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अपने वादे पूरे नहीं किए. पचास हजार नौकरियों का वादा किया गया था, वो नौकरियां अब कहां गयी? बता दें कि इसके पहले खबरें आईं थी अब्दुल्ला ने खराब सेहत का हवाला देकर पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago