Fatehpur Mausoleum: समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर की घटना के बाद पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से बाहर कर दिया है. समाजवादी पार्टी के फतेहपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पप्पू सिंह चौहान के खिलाफ यह कार्रवाई की. सोमवार को फतेहपुर में कुछ लोगों ने एक मकबरे को ध्वस्त किया था. इस घटना में पप्पू सिंह चौहान भी शामिल थे.
समाजवादी पार्टी ने यह कहकर पप्पू सिंह चौहान को निष्कासित किया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्हें पप्पू सिंह चौहान को निष्कासित करने की जानकारी दी. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा, “पप्पू सिंह चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.”
फतेहपुर पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में एकत्रित भीड़ सोमवार को मकबरा परिसर के अंदर जबरदस्ती घुसी. मठ मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति ने मकबरे को मंदिर बताते हुए वहां पूजा-दर्शन के लिए जुलूस निकालने का ऐलान किया था. इस बीच भीड़ ने इस दौरान मकबरे को तोड़ा. सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने जांच का आश्वासन देते हुए भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया. जांच के आश्वासन पर भीड़ मकबरा स्थल से वापस चली गई.
फतेहपुर पुलिस ने बाद में घटना को लेकर 10 नामजद व 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित की गईं. इसी बीच, सामने आया कि समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू सिंह चौहान भी आरोपियों में शामिल हैं. कथित वीडियो में पप्पू सिंह चौहान को मकबरे में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के साथ देखा गया था.
ये भी पढ़ें: अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते! Supreme Court ने दिया ये बड़ा आदेश
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…