यूटिलिटी

15, 000 से भी कम कीमत में आया AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Lava Blaze AMOLED 2 Launch: स्मार्टफोन कंपनी LAVA ने सोमवार को भारत में अपने 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया Lava Blaze AMOLED 2 5G लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन दो कलर मिडनाइट ब्लैक और वॉइट फेदर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसमें दमदार MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है.

फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 6GB रैम, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग जैसी कई खासियतें दी गई हैं. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स से.

Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स

Lava Blaze AMOLED 2 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,499 रखी गई है. इसकी बिक्री 16 अगस्त से Amazon पर शुरू होगी. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि इस मॉडल के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी. यानी खरीदारी के बाद कंपनी सीधे आपके घर आकर सर्विस उपलब्ध कराएगी.

स्मार्टफोन का डिजाइन काफी खास है, जो पहली नजर में किसी प्रीमियम हैंडसेट की याद दिलाएगा. इसका रियर पैनल अपकमिंग iPhone 17 Air, OnePlus Nord 4 और Google Pixel 9 सीरीज जैसा लगता है.

कंपनी इस फोन में एक Android अपग्रेड और 2 साल का सिक्‍योरिटी अपडेट दे रही है. फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और होल-पंच कैमरा कटआउट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 SoC, 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.

कैमरे की बात करें तो इसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश मौजूद है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और गर्मी को नियंत्रित करने के लिए डेडिकेटेड कूलिंग चेंबर दिया गया है. ये स्मार्टफोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट है और 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Also Follow Bharat Express on Instagram

ये भी पढ़ें: पैसेंजर टिकट रिजर्वेशन में होने जा रहा ऐतिहासिक बदलाव, सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटा भारतीय रेलवे, पढ़ें, ये काम की खबर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

14 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

29 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

59 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago