देश

भयंकर किरकिरी:गुजरात में कांग्रेस नेता की अपील- BJPको वोट दे देना, लेकिन AAP को नहीं

गुजरात के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुका है जिसके बाद बीजेपी, कांग्रेस और आप पार्टी के नेता प्रचार-प्रसार में लग गए हैं. इस बीच कांग्रेस नेता ललित वासोया का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कांग्रेस नेता ने बातों-बातों में आप से बचने और बीजेपी को वोट देने की अपील कर डाली,अब ये बात सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है. इस पर अब वह लिपा-पोती करने की कोशिश कर रहें है. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि तंज कसते हुए ऐसा कहा था. इसी के साथ दिल्ली कि आप ठगो से भी बचने कि अपील की थी. अपने बयान में उन्होंने कहा कि ”आप पार्टी बीजेपी की ही तरफ गुजरात में सत्ता विरोधी वोट को बांटने आई है. कोई आम आदमी पार्टी की बात करे तो मैं आपको मंच से कहता हूं, भाजपा को वोट दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को नहीं. वासोवा के इस बयान से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है.

इस बयान के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम ने वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी -कांग्रेस में मिलीभगत का आरोप लगाया है. केजरीवाल ट्वीट करते हुए  लिखा, ”ये देखिए कांग्रेस का सीनियर नेता खुलकर स्टेज से कह रहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, बीजेपी को वोट दे देना. क्या अब भी कोई शंका रह गई कि ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? दोनों केवल ‘आप’ के खिलाफ हैं.

बयान के बढ़ते विवाद को देखते हुए वासोवा ने सफाई पेश की और कहा कि उन्होंने तंज कसते हुए ऐसा कहा था और दिल्ली के ठगों से बचने की अपील की थी. उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी बीजेपी की ओर से गुजरात में सत्ता विरोधी वोट को बांटने आई है. ‘आप’ कांग्रेस का वोट बांटना चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago