नवीनतम

गोला उपचुनाव : सपा की हार पर मायावती ने ली चुटकी, मैनपुरी और रामपुर को लेकर कह दी बड़ी बात

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी. लेकिन अंत में बीजेपी की जीत हुई और सपा की हार. अखिलेश यादव के उम्मीदवार  विनय तिवारी की हार के बाद यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने जमकर चुटकी ली है.

रविवार को गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव सीट के नतीजे आ गए हैं. चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी की जीत हुई. लेकिन नतीजे आने के बाद सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान बीजेपी  के ऊपर चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा दिया. अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विवटर
अकाउंट से लिखा कि, ‘विधानसभा उपचुनाव में सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया है’.

चुनाव के नतीजों के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव से जमकर चुटकी ली है. मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से  चुटकी लेते हुए कहा है कि,”यूपी के खीरी का गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चाओं में है. बीएसपी जब अधिकांशतः उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी?”

रामपुर- मैनपुरी चुनाव के लिए कसा तंज

यूपी की राजनीति में सपा और बसपा 2 प्रमुख राजनीतिक दल हैं. दोनों लंबे समय तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही हैं. लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव और फिर 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी का कमल खिलने के बाद दोनों पार्टियां अपना वजूद तलाशने में लगी हुई हैं. ऐसे में दोनों बीजेपी के साथ-साथ एक-दूसरे पर भी मौका मिलते ही हमलावार हो जाती हैं.

गोला उपचुनाव में सपा की करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को आगे के उपचुनावों के लिए भी अभी से चेता दिया है. मायावती कि बातों से ऐसा नजर आ रहा है कि वो अखिलेश यादव को इशारों ही इशारों में यह समझाना चाह रही हैं कि बाकी के 2 जिले एक तो दिवंगत मुलायम सिंह यादव का गढ़ मैनपुरी और दूसरा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधायकी जाने के बाद खाली हुई रामपुर सीट पर भी सपा की साइकिल पंचर हो सकती है.  मायावती ने ट्विट में इस ओर इशारा करते हुए लिखा कि, ‘अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में आजमगढ़ की तरह ही सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

41 minutes ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

56 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

1 hour ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

2 hours ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

2 hours ago