फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार.
महाकुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनोज मिश्रा पर एक लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है. सनोज मिश्रा की हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सनोज पर झांसी की एक युवती ने फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्ट्राग्राम के जरिए हुई थी. उस दौरान वह झांसी में रहती थी. कुछ दिनों तक सोशल साइट पर बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज मिश्रा उससे मिलने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था.
पीड़िता ने सनोज मिश्रा से मिलने से इनकार कर दिया था, लेकिन सनोज ने उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी थी, जिसके डर से वह सनोज से मिलने गई. अगले दिन सनोज ने दोबारा उसे आत्महत्या की धमकी देकर जबरन मिलने के लिए बुलाया और एक रिसॉर्ट में लेकर गया, जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया.
पीड़िता ने सनोज मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR में बताया है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वीडियो बना लिया था. जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा था. इसके साथ ही शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता ने आगे बताया कि फिल्म में काम मिलने की लालच में वह उसी के साथ मुंबई जाकर रहने लगी, जहां उसने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया. तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया गया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर शिकायत की, तो अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा.
पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अब पुलिस ने मामले की जांच के बाद गिरफ्तारी की है. गिरफ्तारी से बचने के लिए सनोज ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…