Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाला डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप और अबॉर्शन का लगा आरोप

महाकुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्म में काम देने का ऑफर देने वाले फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Sanoj mishra and monalisa

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार.

महाकुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सनोज मिश्रा पर एक लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है. सनोज मिश्रा की हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सनोज पर झांसी की एक युवती ने फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्ट्राग्राम के जरिए हुई थी. उस दौरान वह झांसी में रहती थी. कुछ दिनों तक सोशल साइट पर बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज मिश्रा उससे मिलने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था.

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप

पीड़िता ने सनोज मिश्रा से मिलने से इनकार कर दिया था, लेकिन सनोज ने उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी थी, जिसके डर से वह सनोज से मिलने गई. अगले दिन सनोज ने दोबारा उसे आत्महत्या की धमकी देकर जबरन मिलने के लिए बुलाया और एक रिसॉर्ट में लेकर गया, जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया.

आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी

पीड़िता ने सनोज मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR में बताया है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वीडियो बना लिया था. जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा था. इसके साथ ही शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

यह भी पढ़ें- कैसे कुट्टू का आटा बना जानलेवा? 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, मचा हाहाकार, सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे अस्पताल

जबरन गर्भपात कराने का आरोप

पीड़िता ने आगे बताया कि फिल्म में काम मिलने की लालच में वह उसी के साथ मुंबई जाकर रहने लगी, जहां उसने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया. तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया गया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर शिकायत की, तो अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा.

दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अब पुलिस ने मामले की जांच के बाद गिरफ्तारी की है. गिरफ्तारी से बचने के लिए सनोज ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital