देश

ईद के दिन नमाजियों ने क्यों बांधी काली पट्टी, जानें कारण

Eid Prayers with Black Bands: आज पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. रविवार को चांद दिखाई देने के बाद ईद मनाए जाने की घोषणा की गई थी. लखनऊ सहित अन्य शहरों में भी सोमवार को ईद की नमाज अदा की जा रही है.

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में सोमवार को ईद की मुख्य नमाज अदा की गई. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी. इस नमाज में महिलाओं ने भी भाग लिया और नमाज अदा की.

काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी

लखनऊ में कई स्थानों पर नमाज अदा करने का कार्यक्रम रखा गया था, जो सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक चलता रहा. कई स्थानों पर वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे. यह विरोध पहले भी अलविदा नमाज के दौरान देखा गया था, जब कई नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने आए थे. कुछ जगहों पर पुलिस ने काली पट्टी उतारने की कोशिश भी की थी.

वाराणसी में भी काली पट्टी के साथ नमाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “ईद का त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए. आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले. ईद मुबारक!”
वाराणसी में जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एक साथ पहुंचे, जिससे मस्जिद में सभी को नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं मिली. इसके बाद कुछ लोग मस्जिद की सीढ़ियों पर खड़े होकर ईद की नमाज अदा करते दिखे.

त्रिची और स्योहारा में भी काली पट्टी का विरोध

देश के विभिन्न हिस्सों में नमाज अदा करने के दौरान वक्फ बिल के विरोध में कई लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे. तमिलनाडु के त्रिची में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर नमाज अदा की. वहीं, उत्तर प्रदेश के स्योहारा में भी कुछ नमाजी काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा करते दिखे. हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी या विरोध की कोई घटना नहीं हुई.

स्योहारा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई नमाज

स्योहारा में ईदगाह पर सोमवार को ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई. ईद की नमाज के दौरान कुछ लोग काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए. हालांकि, इस दौरान कोई भी नारेबाजी या विरोध नहीं हुआ. ईदगाह पर शहर के इमाम मौलाना कामिल अंसारी ने सभी को नमाज अदा कराई.

ईद का यह त्योहार पूरे देश में शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है, और हर जगह लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.


इसे भी पढ़ें- जयपुर में Eid-ul-Fitr पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, भगवाधारी हिंदुओं ने नमाजियों पर बरसाए फूल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

48 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

59 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago