Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कैसे कुट्टू का आटा बना जानलेवा? 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, मचा हाहाकार, सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे अस्पताल

देहरादून जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में फूड प्वॉइजनिंग के मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kuttu Aata

मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी.

Uttarakhand: चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. मां दुर्गा के 9 रूपों की इस दौरान पूजा की जाती है. लोग उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. उपवास में फलाहार के तौर पर अक्सर लोग कुट्टू का आटा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यही कुट्टू का आटा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जानलेवा बन गया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीजों का हाल जानने के लिए सीएम धामी ने अस्पताल का दौरा किया.

फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए लोग

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में फूड प्वॉइजनिंग के मरीजों को भर्ती कराया गया है. इन सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग का लोग शिकार हो गए. स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है. विकासनगर, पटेलनगर और कोतवाली इलाके से देहरादून के अलग-अलग स्टोर्स और गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है. पुलिस ने इस मामले में तत्काल दुकानों और गोदामों से आटे को जब्त कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital