देश

‘रघुराम राजन इकोनाॅमिस्ट हैं या नेता…’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व RBI गवर्नर पर लगाए आरोप

Nirmala Sitharaman allegations on Raghuram Rajan: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बिजनेस टूडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि पूर्व आरबीआई गवर्नर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में असफल रहे. उनके इसी दृष्टिकोण से देश का बैंकिंग क्षेत्र संकट में फंस गया था. बैंक परेशानी में थे और आरबीआई को ओर देख रहे थे. उन्होंने कहा कि राजन ने बैंकिंग सिस्टम को ओर ध्यान नहीं दिया.

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि राजन ने बैंकिंग क्षेत्र की ओर ध्यान देने की बजाय दूसरी तरफ ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि बैंक बाहरी दबाव ने निपटने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उन्हें इसके लिए सुझाव देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. राजन को समय रहते बैंकों के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने समय रहते ऐसा नहीं किया.

राजन इकोनाॅमिस्ट हैं या नेता

वित्त मंत्री यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि पहले राजन को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे बोलते समय बतौर इकोनाॅमिस्ट बोलते हैं या राजनेता की टोपी पहनकर बोलते हैं. बता दें कि पिछले कुछ समय से पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. उन्होंने कहा कि विकास की मौजूदा दर पर भारत 2047 तक चीन तक नहीं पहुंच जाएगा.

विकसित भारत को लेकर उठाए सवाल

पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए 9 से 10 फीसदी का ग्रोथ रेट का टारगेट रखना होगा. तभी हम 2047 तक चीन को पछाड़ पाएंगे. राजन ने कहा कि हम प्रति व्यक्ति आय में चीन की बराबरी 2047 तक भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि हमारी जनसंख्या भी लगातार बढ़ रही है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago