मनोरंजन

बेहद कम उम्र में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुई थीं छेड़छाड़, सालों बाद यूं छलका दर्द

Bhumi Pednekar on harassment: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बी टाउन की सफल और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने जबरदस्त एक्टिंग की वजह से एक अलग पहचान हासिल की है. वह अक्सर लीक से हटकर फिल्में करते हुए नजर आती हैं. ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ (‘Thank you for coming’) में नजर आने के बाद अब वह ‘भक्षक’ में दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में  इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया और फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुए हैरेसमेंट की दर्दनाक कहानी शेयर की है.

14 साल की उम्र में हुई थीं छेड़छाड़

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि जब वो 14 साल की थी तब हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं. इस घटना ने भूमी को हिला कर रख दिया था. एक्ट्रेस ने कहा मुझे आज भी वो दिन याद है जब ब्रांदा में फेयर लगता था. मै 14 साल की थी मैं अपने परिवार के साथ घूमने गई थी. मै जानती थी कि मेरे साथ क्यो हो रहा है. ऐसा नहीं था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कोई मुझे पीछे से पिंच कर रहा थी. मैने पीछे देखा और समझ नहीं पाई कि कौन कर रहा था क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी. किसी ने मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी.

सालों बाद यूं छलका दर्द

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस वक्त मैं सदमे में चली गई थी वहां मेरी फैमिली थी और बिल्डिंग के बहुत सारे लोग थे जिन्हें मैं जानती थी. मैंने किसी से कुछ भी नहीं कहा. मैं उस समय सोच रही थी कि मेरे साथ क्या हुआ. मैने उस चीज को होने दिया. मुझे खुद पर गुस्सा आ रहा था. मुझे वो टच आज भी याद है मुझे लगता है हमारी बॉडी को याद रहता है वो ट्रॉमा मैं आज तक नहीं भूल पाईं हूं.

ये भी पढ़ें:जब सलमान खान की फिल्में लाइन से हो रही थीं फ्लॉप, साउथ के इस स्टार ने लगाई थी नैया पार

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो उन्हें आखिरी बार कॉमेडी-ड्रामा थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया था. अब वह थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ में दिखाई देने वाली हैं, जो 9 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी बिहार में लड़कियों के साथ हुए शोषण पर आधारित. हाल ही में फिल्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

55 seconds ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago