खेल

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दिया 259 रनों का टारगेट, सीन एबॉट ने खेली अर्धशतकीय पारी

Australia vs West Indies: वेस्टइंडीज टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जहां मेलबर्न में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने कैरैबियाई टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी. वहीं अब सिडनी में दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है.जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 290 रनों का टारगेट दिया है.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 258 रन

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. 10 रन के स्कोर पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क (10) आउट हो गए. वहीं तीसरे ओवर में 21 रन के स्कोर पर जोश इंग्लश (9) भी आउट हो गए. 50 रन के स्कोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ (5) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके जाने के बाद कैमरन ग्रीन (33) बनाकर आउट हो गए.

मार्नस लाबुशेन (26), मैथ्यू शॉट (41), आरोन हार्डी (26), विल सदरलैंड (18, एडम जम्पा (8*) और जोश हेजलवुड (4*) रन बनाए. सीन एबॉट ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 63 गेंदों में एक चौका और 4 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली. इस तरह से पूरी कंगारू टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए.

गुडाकेश मोटी ने झटके तीन विकेट

वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोटी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. वहीं अल्जारी जोशफ और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि, मैथ्यू फोर्डे और ओशाने थॉमस को एक-एक सफलता मिली.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केजोर्न ओटले, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), केसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 2 विकेट खोकर बनाए 258 रन, केन-रचिन का शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago