देश

Gujarat Board Exam: गुजरात में 9,218 शिक्षकों पर 1.54 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना, जानें क्या की है गलती

Gujarat Board Exam 2024: गुजरात से शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बोर्ड परीक्षा में छात्रों को अंक देने में गलती करने पर 9218 शिक्षकों पर 1.54 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद गुजरात के शिक्षा जगत में हड़कम्प मच गया है. मीडिया सूत्रों की मानें तो विधानसभा सदन में कक्षा 10, 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन जैसे गंभीर कार्य में शामिल 9218 शिक्षकों के विवरण में पिछले दो वर्षों में लापरवाही दिखाई गई है. बता दें कि, विधानसभा में पाटन कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के एक सवाल के जवाब में ये जानकारी सामने आई है. तो वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री ने विधानसभा इस सम्बंध में जानकारी दी है.

खबरों के मुताबिक, प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के एक सवाल के जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने स्वीकार किया कि कम से कम 9,218 शिक्षकों- 10वीं कक्षा के 3,350 और 12वीं कक्षा के 5,868, ने वर्ष 2022 और 2023 में बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान अंकों की गणना में गलतियां की थीं. तो वहीं इस सम्बंध में सदन में लिखित जवाब पेश किया गया है, जिसके मुताबिक, राज्य सरकार ने इन शिक्षकों पर 1.54 करोड़ रुपये का संचयी जुर्माना लगाया है. यानी प्रति शिक्षक औसतन लगभग 1,600 रुपये जुर्माना लगाया गया है. तो वहीं शिक्षा मंत्री ने सवाल के जवाब देते हुए ये भी बताया है कि, वर्ष 2022 और 2023 के दौरान कक्षा 10 में 3350, कक्षा 12 में 5868 कुल 9218 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने पर 1.54 करोड़ का जुर्माना लगाया है, जिसमें से 2022 और 2023 के दौरान 10वीं कक्षा में 787 और 12वीं में 1870 कुल 2657 शिक्षकों ने 50.97 लाख से ज्यादा का जुर्माना नहीं भरा है.

ये भी पढ़ें-Chandigarh News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी लांडा और रिंदा के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

इसी के साथ ही गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि किसी तरह की समस्या होने पर बच्चे सम्पर्क कर सकें. बता दें कि बोर्ड परीक्षा मार्च-2024 में होने जा रही है. इसी को देखते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन की घोषणा की गई है. इसके जरिए छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों का मार्गदर्शन किया जाएगा. यह टोल फ्री नंबर 08/02/2024 से 26/03/2024 तक चालू रहेगा. इस हेल्पलाइन का मार्गदर्शन विशेषज्ञ परामर्शदाताओं और मनोवैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा. जानकारी सामने आई है कि, हेल्पलाइन का समय सुबह 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक चालू रहेगा. इस दौरान बोर्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 233 5500 है.

-भारत एक्सप्रेस

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago