खेल

Who Is Sachin Dhas: कौन हैं भारत को फाइनल का टिकट दिलाने वाले सचिन धास, जानिये

Who Is Sachin Dhas: पांच बार की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया 9वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. मंगलवार 6 फरवरी को भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान उदय सहारन ने 124 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. वहीं उनको सचिन धस का शानदार साथ मिला, उन्होंने 95 गेंदों में 96 रन की पारी खेली. इस तरह से भारतीय टीम ने 245 रन के टारगेट को 7 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया.

टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे ये खिलाड़ी

टीम इंडिया ने एक समय 32 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद धास ने कप्तान उदय सहारन के साथ मिलकर पारी को संभाला और हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया. इस टूर्नामेंट में धास ने इससे पहले नेपाल के खिलाफ मैच में 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अपनी शानदार प्रदर्शन की बदौलत दोनों खिलाड़ियों ने संदेश देने की कोशिश की है कि आने वाले समय में वो भारतीय टीम में भी दावेदारी ठोक सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में दोनों खिलाड़ियों ने 187 गेंदों में 171 रनों की साझेदारी की और फंसे हुए मैच को जीत में बदल दिया.

कौन हैं सचिन धास?

भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज सचिन धास महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं. धास ने पुणे में एक इन्विटेशन अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान अपनी छक्का मारने की छमता से सभी को आश्चर्यचकित करके रख दिया था. सचिन के छक्के मारने से आयोजक इतने हैरान थे कि उनके बल्ले की भी जांच की गई थी. सचिन धास के पिता संजय धास ने क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम पर उनका नाम रखा है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में संजय धास ने बताया कि वो विश्वविद्यालय लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के जन्म से पहले ही उसे क्रिकेटर बनाने का प्लान तैयार कर लिया था.

टूर्नामेंट में अब तक बनाए हैं 294 रन

सचिन की मां महाराष्ट्र पुलिस ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हैं. वो एक समय में खुद एक कबड्डी प्लेयर रह चुकी हैं. सचिन धास अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 73.50 के एवरेज से 294 रन बनाए हैं. वहीं इस सूची में पहले नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन है. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 389 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर मुशीर खान है. जिसके नाम 6 मैच में 338 रन दर्ज है.

ये भी पढ़ें- Under-19 World Cup के फाइनल में 9वीं बार भारत, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago