गुवाहाटी– असम कांग्रेस महासचिव अपूर्व कुमार भट्टाचार्जी पर पार्टी की एक महिला सहयोगी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि गुवाहाटी के भंगगढ़ पुलिस थाने में गुरुवार को प्रथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस शिकायत में महिला कार्यकर्ता ने मई में गुवाहाटी के राजीव भवन परिसर के अंदर अपने कमरे के पास उसे गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है.
शिकायत में महिला ने कहा कि मैं थोड़ी देर के लिए चौंक गई थी, बाद में मैं वहां से चली गई और पार्टी के अपने साथी सदस्यों को घटना के बारे में बताया तब से मैं मानसिक तौर पर परेशान हूं. जून 2022 में मैंने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया था. मुझे उम्मीद है कि पुलिस भट्टाचार्जी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.
पुलिस शिकायत के बाद, असम राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. बोरा ने समिति को निर्धारित समय के 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस बीच, भट्टाचार्जी ने आरोपों से इनकार किया है और इसे निराधार करार दिया है.
–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…