खेल

Women’s Asia Cup 2022: भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में किया शानदार आगाज,श्रीलंका को दी 41 रनों से मात

सिलहट (बांग्लादेश)- इंग्लैंड की सरजमी पर उसे वनडे और टी20 सीरीज में शिक्सत देकर बांग्लादेश में एशिया कप टूर्नामेंट खलेने पहुंची भारतीय महिला टीम नेे जीत के साथ अपने सफर का आगाज कर दिया है.  टीम नेे एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 41 रनों से मात दे दी. भारत ने 20 ओवरों में 150 रन बनाएं थे जिसके जवाब में श्रीलांकाई टीम  18.2 ओवरों में 109 रन बना सकी और इस मैच को गंवा दिया.

जेमिमाह रॉड्रिग्स ने खेली शानदार पारी

एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम की धाकड़ बैटर जेमिमाह रॉड्रिग्स ने शानदार पारी खेली. उन्होने 53 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंदों में 33 रनों) के साथ मिलकर 92 रनों की साझेदारी की औऱ टीम के स्कोर को  150 तक पहुंचाया.  रॉड्रिग्स ने अपनी इस शानदार पारी में 11 चौकें जड़े. उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया.

गेंदबाजी और फिल्डिंग में भी किया कमाल

टीम इंडिया के बैटर ने अच्छे हाथ दिखाते हुए टीम के स्कोर को 150 रनों तक पहुचांया. बल्लेबाजी के बाद बारी थी भारतीय गेंदबाजों और फिल्डरों की. इन्होने भी शानादर खेल दिखाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. श्रीलंका की पारी में तीन ही बल्लेबाज दहाई की संख्या में पहुंच सकीं. हसिनी परेरा ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन बनाएं. भारत की ओर से दयालन हेमलता ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि पूजा वस्त्रकर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाएं. हालांकि टीम इंडिया को शुरुाआती ओवरों में विकेट नहीं मिल पा रही थी कि तभी भारतीय फिल्डरों ने  शानदार रन आउट किया जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर नकेल कस दी. सभी गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की और फिल्डरों ने जरुरी रन बचाए. इस शानदार टीम वर्क की मदद से भारत ने  मुकाबले को 41 रनों से जीत लिया.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

15 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

15 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago