दुनिया

पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से मचा हाहाकार,मरने वालों की तादाद बढ़कर 1,693 हुई

इस्लामाबाद – पाकिस्तान में सदी की सबसे प्रलयंकारी बाढ़ ने जहां आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है वहीं हजारों लोगों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गये हैं.लगभग 75 फीसदी पाकिस्तान पूरी तरह से बाढ़ में डूबा हुआ है. गली मोहल्ले पानी –पानी हो गये है. सिंध से लेकर बलूचिस्तान तक कई राज्यों में हालात बद से बदतर हो गये हैं.

24 घंटों में 15 लोगों की मौत

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,693 हो गई है, वहीं 2,045,349 से ज्यादा लोग बेघर हो चुके है. अब हालात ऐसे हो गये है कि लोगों को भूखे ही सोना पड़ रहा है.बाढ़ग्रस्त इलाकों में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं.एनडीएमए ने बताया कि पीड़ितों में 11 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं. प्राधिकरण ने कहा कि बलूचिस्तान और पंजाब प्रांतों में पांच-पांच मौतें हुईं, जबकि सिंध और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में क्रमश: चार और एक की मौत हुई.

तमाम सड़कें और पुल ध्वस्त

इस बीच, घायलों की कुल संख्या भी बढ़कर 12,865 हो गई है.एनडीएमए ने कहा कि इसके अतिरिक्त, 2,045,349 घर नष्ट हो गए हैं, जबकि अनुमानित 1,160,078 मवेशी जून के मध्य से भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ में मारे गए हैं.एनडीएमए ने आगे कहा कि बाढ़ से 13,074 किलोमीटर सड़क और 410 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

6 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

8 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago