MP Liquor Smuggling
MP Liquor Smuggling: मध्य प्रदेश में पुलिस की कड़ाई के बीच माफिया एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला डिंडोरी से सामने आया है. जहां तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर शराब की तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी चालाकी पकड़ ली. पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए.
दरअसल शराब माफिया पिकअप वाहन पर खाद की बोरियों के बीच अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे. तस्करों के इस चालबाजी की जानकारी पुलिस को लग गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़ी. पुलिस की जानकारी मिलने पर तस्कर, वाहन को तेज गति से लेकर जाने लगा. तभी जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर विक्की ढाबा के पास पिकअप गाड़ी पलट गई.
चालक पिकअप छोड़कर हो गया फरार
वाहन पलटते ही पिकअप चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब पिकअप वाहन को चेक किया तो उसमें खाद लदा पाया गया. जब खाद की बोरियों की जांच की गई तो उसमें अवैध शराब मिली. जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई.
होशियारी से कर रहे थे शराब की तस्करी
पुलिस की जांच में पता चला कि तस्कर बेहद होशियारी से शराब की तस्करी कर रहे थे. उन्होंने पिकअप वाहन के नंबर प्लेट से एक नंबर गायब कर दिया था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये शराब तस्करी में प्रयोग हुई पिकअप किसकी है और यह शराब कहां पहुंचाई जा रही थी.
ये भी पढ़ें- 3 साल की बेटी, 10 माह का मासूम… खून से सनी कैंची और 4 लाशें, बलरामपुर की वारदात से दहल जाएगा दिल
शहपुरा पुलिस के मुताबिक पिकअप से बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये हैं. खाद की बोरियों में 1500 लीटर अवैध शराब छिपाकर लाई जा रही थी. बीच रोड पर पिकअप पलट गई और आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया. अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

