देश

Atiq Ahmed: साल 2019 के एक मामले में अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 पर दर्ज हुई FIR

Atiq Ahmed: उम्रकैद की सजा काट रहे प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 पर एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अतीक अहमद और उसके बेटे अली एवं अतीक अहमद के खास गुर्गे असद कालिया पर धूमनगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है.

जानकारी सामने आई है कि 2019 के एक मामले में ये रिपोर्ट दर्ज की गई है. सूत्रों के मुताबिक, 2019 में अली असद और कालिया अपने साथियों शकील, शकीर, अब्बास, फैजान, असलम मंत्री और अन्य लोगों के साथ बेली गांव में रहने वाले साबिर हुसैन के घर पहुंचे थे और उस पर हमला कर हथियारों के साथ मारपीट करते हुए उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. इस घटना में साबिर हुसैन ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे, लेकिन अतीक अहमद और उनके गुर्गों के डर से कोई मुकदमा नहीं करा पाए थे.

हाल ही में सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद प्रशासन की सहायता से आज साबिर हुसैन ने धूमनगंज थाने में अपनी दरखास्त तहरीर जमा की है. इस पर पुलिस ने थाना धूमनगंज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे अली, असद कालिया, शकील, शाकिर, सबी अब्बास, फैजान, सैफ, नामी, अफ्फान, महमूद, माऊद एवं असलम मंत्री (अतीक अहमद का चचेरा भाई) के विरुद्ध धारा 147/148/149/307/386/286/504/506/120-बी भादवि का मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

पूरे मामले को लेकर साबिर हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 2019 में हुए जो उनके साथ घटना हुई थी. उसके बाद से वह काफी दहशत में थे और डर-डर कर अपनी जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन जब अब अतीक अहमद और अशरफ अली, असद पर कार्रवाई शुरू हुई है तो वह हिम्मत करके थाने पहुंचे और तहरीर जमा की. उन्होंने बताया कि इस विषय में पुलिस ने उसे आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इस विषय पर कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दी जाएगी. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का मिलान करने के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद को फिर यूपी लाने की तैयारी, वारंट के साथ साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस

साबिर हुसैन ने यह भी बताया कि डबल मर्डर केस के सिलसिले में भी वह अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ पैरोंकारी कर रहे हैं. इस वजह से अतीक अहमद एवं उसके गुर्गों द्वारा उनको बार-बार परेशान किया जा रहा है, लेकिन जब से पुलिस ने अतीक अहमद के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया है, तो उनमें भी हिम्मत आ गई है. इसीलिए अब वह भी अन्याय के खिलाफ डट कर खड़े हैं. मालूम हो कि इससे पहले अतीक अहमद और उसके पूरे परिवार पर उमेश पाल हत्याकांड मामले में मामला दर्ज है और यूपी पुलिस छानबीन कर रही है और फरार हत्यारोपियों की तलाश जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

10 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

15 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

30 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago