नई दिल्ली के आईटीओ स्थित राजस्व भवन (Revenue Building) में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. आग भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 238 में लगी। दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह 9:57 बजे आग की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग ने मौके पर छह फायर टेंडर भेजे. दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि आग के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
राजस्व भवन एक अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है, जहां कई अहम दस्तावेज और फाइलें रखी जाती हैं. ऐसे में आग की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और भवन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है. घटना के बाद लोक निर्माण विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है.
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या सरकारी कार्यालयों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतज़ाम मौजूद हैं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह एक चेतावनी जरूर है कि समय रहते सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करना जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…