देश

गुमनाम नायकों के लिए बना देश का पहला ‘मिलिट्री इंटेलिजेंस स्मारक’, जानें कहां है यह

Military Intelligence Memorial: भारत ने अपने पहले मिलिट्री इंटेलिजेंस स्मारक का उद्घाटन किया है. इस स्मारक में कई सम्मानित मिलिट्री इंटेलिजेंस कर्मियों की प्रतिमाएं और उनके अविस्मरणीय योगदान का विवरण है. यह स्मारक लोगों को इन नायकों की अनसुनी कहानियां बयां कर रहा है. बता दें कि मिलिट्री इंटेलिजेंस का यह स्मारक सैन्य खुफिया विभाग के शहीद जवानों के सम्मान में पुणे के वानवड़ी में बनाया गया है. पुणे के वानवड़ी स्थित इस स्मारक का नाम सतर्क पार्क है, जो कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के आदर्श वाक्य ‘सदा सतर्क’ से प्ररित है.

देश का पहला मिलिट्री इंटेलिजेंस स्मारक

यह देशा का पहला मिलिट्री इंटेलिजेंस स्मारक है, जहां भारतीय सेना के खुफिया विभाग के शहीदों की प्रतिमाएं हैं. इसके अलावा इस स्मारक में खुफिया विभाग में शहीदों के योगदान और उनके जुड़े संक्षिप्त विवरण दिए गए हैं.

पार्क में कई वीरों की प्रतिमाएं स्थापित

इस पार्क में कीर्ति चक्र विजेता नायक प्रताप सिंह, ब्रिगेडियर रवि दत्त मेहता, शौर्य चक्र विजेता सिपाही ओम सिंह शर्मा, नायक जंगबीर सिंह और हवलदार एस सैमी कन्नन समेत कई वीरों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. बता दें कि इस पार्क का निर्माण सैन्य खुफिया प्रशिक्षण स्कूल और डिपो ने रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड की मदद से कराया गया है.

MI स्मारक में क्या है खास

स्मारक के भीतर एक अलग प्लेटफॉर्म है. जिस पर सिमेंट और कंक्रीट से मिलिट्री इंटेलिजेंस की प्रतिज्ञा वाक्य लिखा जाएगा. यह प्लेटफॉर्म भारत के नक्शे के आकार का है. पार्क में दो खड़ी कतारों में लगी प्रतिमाएं लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं. स्मारक के एक छोर पर कोर का प्रतीक है. वहीं, किनारे पर अलग-अलग संरचनाओं में इसकी उपस्थिति को दर्शाने वाला एक टैंक है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

9 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

13 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

18 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

25 minutes ago