खेल

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में हासिल की उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ तीन ओवरों में 50 रन पूरे कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है.

कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की. बारिश से प्रभावित इस टेस्ट मैच के पहले दिन केवल 37 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बनाए थे. लगातार बारिश की वजह से अगले दो दिन तक खेल नहीं हो सका. चौथे दिन खेल शुरू होने पर भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को 233 रनों पर समेट दिया.

इसके बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए सिर्फ तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. हालांकि, चौथे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने मात्र 11 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया.

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने इसी साल वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 4.2 ओवरों में यह कारनामा किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

33 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

51 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago