देश

Video: जेल में तैनात 5 सिपाहियों ने अपने ही साथी सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो हुई ये कार्रवाई

Video: रायबरेली जिला कारागार में तैनात जेल वार्डन (सिपाही) आपस में कहासुनी हुई. बात इतनी आगे बढ़ गई कि पांच सिपाहियों ने मिल कर अपने ही एक साथी को जमकर पीटा. पांचों ने उस पर लाठियां बरसाए, लात-घूसे, बेल्ट और जूते से खूब मारा. घायल जेल वार्डन के परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया है.

जेल के सिपाहियों के बीच हुई मारपीट का किसी ने वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. जिससे जेल प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है. इस घटना में पीड़ित सिपाही मुकेश दुबे के लिखित शिकायत पर शहर कोतवाली में मारपीट करने वाले पांच सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों के फूल गए हाथ-पांव

जिला जेल के बाहर मारपीट का यह वीडियो (Video) वायरल हो गया तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. वीडियो में दिख रहा है कि मुकेश दुबे नाम का सिपाही चुपचाप मार खा रहा है, पांच जेलकर्मी अपने ही साथी को बुरी तरीके से फाइबर स्टिक से लगातार पीट रहे हैं. मुकेश का जब सब्र टूटा तो पास खड़े एक जेलकर्मी से हाथापाई शुरू कर दी और उसे नीचे गिरा दिया. इसके बाद अन्य दो जेलकर्मी मुकेश दुबे की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. काफी देर बाद आसपास खड़े लोगों ने आकर के उनको समझाया बुझाया तब यह मामला शांत हुआ.

जेल में कैंटीन चलाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, जेल में भंडारे ड्यूटी पर सिपाही मुकेश दुबे तैनात था. मुकेश का आरोप था कि उसकी निगरानी में भंडारे के अंदर बनने वाले खाने की क्वालिटी खराब करने का दबाव था. मुकेश के मुताबिक, दबाव बनाने वाले जेल में तैनात उच्च अधिकारियों के अर्दली हैं, जो जेल के अंदर निजी कैंटीन संचालित करते हैं. जेल वार्डन (सिपाही) मुकेश का आरोप है कि भंडारे में अच्छा खाना बनने से निजी कैंटीन की बिक्री प्रभावित हो रही है. इसी को लेकर कैंटीन संचालकों ने अपने विश्वासपात्र सिपाहियों से उसे पिटवाया है.

ये भी पढ़ें: Video: DIG के सामने रायफल नहीं लोड कर पाए दारोगा जी, हुई किरकिरी

विभागीय कार्रवाई की संस्तुति- जेलर

वहीं, इस पूरे मामले पर रायबरेली जिला जेल के जेलर सत्य प्रकाश का कहना है कि पांच जेल वार्डनों द्वारा मुकेश दुबे नामक जेल वार्डन को पीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है. साथ ही पीड़ित सिपाही मुकेश की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago