आस्था

Capricorn Horoscope 2023: नया साल मकर राशि वालों के जीवन में लाएगा ये खुशियां, साल के अंत में मिल सकती है इस काम में सफलता

Capricorn Horoscope 2023: नए साल 2023 में मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. व्यापार में लाभ से लेकर करियर और शिक्षा के मामले में आने वाला वर्ष इनके लिए क्या खास लेकर आएगा देखें मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023.

जनवरी से लेकर मार्च तक बन सकते हैं ये काम (Capricorn Horoscope 2023)

साल की शुरुआत में मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि इस राशि पर शनि का शुभ प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. इसका असर इस राशि वालों के व्यापार और करियर में भी दिखेगा. ज्योतिष के अनुसार नए साल के शुरुआती 3 महीनों में अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं.

इसके अलावा इनके परिवार में भी सामंजस्य देखने को मिलेगा. अगर व्यापार में इन्होंने किसी तरह का कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो उस लक्ष्य तक भी पहुंचने में सफलता प्राप्त करेंगे. वहीं साल के मध्य में जीवन में कुछ संघर्ष देखने को मिल सकता है. लेकिन उसमें भी अपने मजबूत मानसिक क्षमता के कारण यह दृढ़ता से खड़े रहेंगे.

अप्रैल से जून के बीच मिलेगा यह लाभ (Capricorn Horoscope 2023)

अप्रैल से जून के बीच इस राशि वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. इसके अलावा इस दौरान इनके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे इनकी प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यक्तिगत मामलों में यह रुचि रख सकते हैं. वही प्रशासनिक मामलों में भी इन्हें कामयाबी मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Aries yearly horoscope 2023: निवेश का मिल सकता है लाभ तो करियर में रहेगी ऐसी स्थिति, जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

जुलाई से सितंबर के बीच रहें सतर्क (Capricorn Horoscope 2023)

जुलाई से सितंबर के बीच का समय इनके लिए थोड़ा सा कठिन हो सकता है. इस दौरान इनको अपने सूझ-बूझ से आगे बढ़ना होगा. भावनात्मक रूप से भी इन्हें स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा. इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं खानपान में भी इन्हें कुछ सतर्कता बरतनी होगी.

अक्टूबर से दिसंबर के बीच (Capricorn Horoscope 2023)

अक्टूबर से दिसंबर के बीच इनके और परिवार के बीच संबंधों में कुछ खटास आ सकती है. इस दौरान आमदनी बढ़ने के बावजूद खर्चे भी बढ़े रहेंगे. इसके अलावा निजी तौर पर भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अगर यह कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. नए साल में जल्द किसी पर विश्वास करने से बचना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

25 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

38 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

52 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago