देश

तीन दिन में एक दर्जन फ्लाइट्स को धमकी…अब Fake Call करने वालों की खैर नहीं, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

देश में पिछले तीन दिनों से दर्जनों फ्लाइट्स (Flight) को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है, हालांकि बाद में जांच करने पर पाया गया कि ये धमकियां सिर्फ भय फैलाने के उद्देश्य से दी गई थीं. लगातार मिल रहीं ऐसी धमकियों के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय सख्त हो गया है. बुधवार (16 अक्टूबर) को गृह मंत्रालय ने MoCA यानी नागरिक उड्डयन मंत्रालय और BCAS यानी नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के साथ बैठक की.

धमकी देने वाले नहीं कर पाएंगे यात्रा

बैठक को लेकर सूत्रों का कहना है कि बम खतरा आकलन समिति स्थिति पर विचार-विमर्श कर रही है. उड्डयन मंत्रालय कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर अब फर्जी कॉल करने वालों की पहचान करने के बाद उन्हें नो फ्लाई लिस्ट में डालने का फैसला किया है.

फ्लाइट को धमकी मिलने का सिलसिला बुधवार को भी चला, जिसमें अकासा एयर और इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. पिछले तीन दिनों में विमानों को धमकी देने का ये 12वां मामला है.

इंडिगो की Flight को धमकी

इससे पहले मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी सोशल मीडिया पर दी गई. धमकी मिलने के बाद प्लेन को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया. बाद में ये धमकी फर्जी निकली.

यह भी पढ़ें- Akasa Air के विमान को बम की धमकी मिली, बेंगलुरु जा रहा विमान दिल्ली लौटा, 184 लोग थे सवार

दिल्ली वापस लौटी फ्लाइट

वहीं आज बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे वापस दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

37 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

54 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago