Categories: खेल

Ashes 2025-26: एशेज सीरीज का शेड्यूल जारी, पर्थ में पहला मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का एकमात्र डे-नाईट टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में होगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, जो 4 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर के बीच पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा. सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच 4 से 8 जनवरी के बीच न्यू ईयर टेस्ट के रूप में सिडनी में आयोजित होगा.

इससे पहले पारंपरिक रूप से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट आयोजित होता था, जहां पर 2017-18 और 2021-22 के एशेज पिंक बॉल टेस्ट खेले गए थे, लेकिन अब यह ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. जबकि ब्रिस्बेन में सीरीज का पहला मैच आयोजित होता था, जो अब पर्थ से शुरू होगा. 1982-83 के बाद यह पहला मौका होगा, जब एशेज का पहला मैच ब्रिस्बेन की बजाय पर्थ में खेला जाएगा.

गाबा, ब्रिस्बेन ने इससे पहले भी तीन डे-नाईट टेस्ट आयोजित किए हैं और इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का तब मानना था कि पिंक-बॉल टेस्ट गाबा की बजाय एडिलेड ओवल में ही आयोजित होने चाहिए, जहां की पिच पिंक बॉल के लिए अधिक मुफीद है. पिछले कई मौक़ों पर गाबा में ऐसा हुआ है कि पिंक बॉल अधिक सॉफ्ट हो गया हो, जिससे मैच का परिणाम भी प्रभावित हुआ.

यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड के खराब रिकॉर्ड को सुधारने का एक नया अवसर होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने 2017/18 सीरीज में घर पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा किया हुआ है.

सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक, इवेंट्स और ऑपरेशन्स जोएल मॉरिसन ने कहा, “2025-26 एशेज सीरीज को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है. एशेज का इतिहास और रोमांच इसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक बनाता है. इस साल गर्मियों में महिला एशेज में ऐतिहासिक एमसीजी डे-नाइट टेस्ट होगा, और अगली गर्मियों में पुरुषों की एशेज में इसका समापन होगा.”

ये भी पढ़ें- India Vs New Zealand: बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हुआ पहले दिन का खेल

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago