देश

हिमाचल में बाढ़ तो दिल्ली में यमुना खतरे के पार, मनाली में भूस्खलन से आवागमन हुआ ठप्प, बत्ती गुल फंसे पर्यटक

देश में कई जगहों पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़, भूस्खलन और नदियों का तेजी से कटान देखने को मिल रहा है. हिमाचल से लेकर दिल्ली तक प्रकृति कहर बरपा रही है. हिमाचल के कई इलाकों में जहां बाढ़ आ चुकी है वहीं मनाली में सड़कें धंसने से पर्यटक फंसे हुए हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई वहीं कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और पुल ढह गए है.

भारी बारिश के चलते पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद शहर में अचानक बाढ़ आ गई है. देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने भी देश के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर

देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने पिछले 40 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है. राजधानी के कई ईलाकों की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं तो इसे देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी के किनारे के सभी थानों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. अन्य एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे अगर कहीं जलभराव हो तो तुरंत ही लोगों को वहां से बाहर निकाला जा सके.

इसे भी पढ़ें: सुन्नी वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नवाब अली अकबर ने थामा कांग्रेस का दामन, सपा पर लगाया मुस्लिम विरोधी होने का आरोप

मनाली में फंसे पर्यटक तो हरिद्वार में टूटा बांध

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई है. एक पर्यटक ने मीडिया को बताया, “हम 5 जुलाई से मनाली के स्नो वैली होटल में हैं. रोड टूटी पड़ी है, हमारे पास जाने का कोई रास्ता नहीं है. 2 दिन से हम यहां से जाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां बिजली नहीं है, इंटरनेट नहीं है, बहुत दिक्कतें हो रही हैं. वहीं हरिद्वार जिले के लक्सर के कुआं खेड़ा गांव के पास सोनाली नदी का बांध टूटने से लक्सर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago