देश

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, JDU ने जारी किया व्हिप

Bihar Floor Test Update: बिहार में सोमवार यानी 12 फरवरी को नीतीश कुमार सरकार की अग्नि परीक्षा है. सीएम नीतीश को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. ऐसे में फ्लोर टेस्ट से पहले तीनों मुख्य राजनीतिक दलों में सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच सीपीएम माले के विधायक महबूब आलम पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के घर पहुंचे और हालचाल जाना. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. हालांकि जीतनराम मांझी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं.

तेजस्वी यादव के घर रुके सभी आरजेडी विधायक

जेडीयू ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर 12 फरवरी को विधानसभा में उपस्थित रहने को कहा है. इस बीच आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोकने का फैसला किया है. इससे पहले 3 घंटे तक बैठक चली और विधायकों को तेजस्वी पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया. वहीं विधायकों का लगेज भी आवास भेजा गया.

यह भी पढ़ेंः आतंकवाद कांटा बन गया था, देश के सीने में गोलियां दाग रहा था, हमने आतंक के खिलाफ सख्त कानून बनाए: संसद में PM मोदी

बिना भोज खाए चले गए सीएम नीतीश

इससे पहले बिहार कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार के घर पर जदयू विधायकों को भोज में बुलाया गया. इस भोज में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए लेकिन कम विधायकों के होने से वे नाराज नजर आए और 5 मिनट बाद ही वहां से निकल गए. इधर भाजपा ने गया में विधायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. हालांकि इस बैठक में भाजपा के 78 में से 2 एमएलए नहीं पहुंचे.

बता दें कि नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़ एनडीए का दामन थाम लिया था. इसके बाद उन्होंने उसी दिन भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर शपथ भी ले ली. सीएम नीतीश के अलावा 8 और मंत्रियों ने भी शपथ ली थी.

यह भी पढ़ेंः Haldwani Violence: “दंगाइयों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि मिसाल बनेगी”, सीएम धामी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago