देश

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी बयानबाजी के बाद हुई कार्रवाई

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उनके खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी बयानों के बाद की गई है. कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए प्रमोद कृष्णम को 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है. उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इसके साथ पीएम को उन्होंने कल्कि धाम में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया. इसके साथ ही उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी की थी.

यह भी पढ़ेंः बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, JDU ने जारी किया व्हिप

इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता और बार-बार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के कारण आचार्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. यह कार्रवाई प्रदेश कमेटी के प्रस्ताव पर कांग्रेस आलाकमान ने की है. पिछले कुछ दिनों से प्रमोद कृष्णम लगातार कांग्रेस पर हमलावर थे. वह अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर ले रहे थे. कांग्रेस के कुछ बड़ नेता हैं जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है. वहीं कुछ कांग्रेसी ऐसे भी हैं जिन्हें राम मंदिर से नहीं बल्कि भगवान राम से नफरत है.

बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए

बता दें कि हाल ही में प्रमोद कृष्णम ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा था. उन्होंने कहा कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है. ऐसे में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है उससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है. उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी से पिछले 1 साल से मिलना चाह रहे हैं लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. जबकि पीएम मोदी ने पीएमओ में फोन करने के 4 दिन बाद ही मिलने का समय दे दिया.

यह भी पढ़ेंः माघ मेले में शुरू हुआ 7 दिवसीय श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन हुए शामिल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago